झारखंड डीजीपी के पद पर बने रहेंगे अनुराग गुप्ता, हेमंत सरकार केंद्र को भेजेगी रिपोर्ट

Jharkhand DGP Anurag Gupta: अनुराग गुप्ता डीजीपी के पद पर बने रहेंगे. राज्य सरकार सरकार केंद्र को अपने जवाब में बतायेगी कि उनकी नियुक्ति कानूनी तरीके से हुई हैं.

रांची : अनुराग गुप्ता डीजीपी के पद पर बने रहेंगे. अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को पत्र लिखा था. राज्य सरकार इस पत्र का जवाब भेजने पर विचार कर रही है. राज्य सरकार की ओर से जल्द ही इस पूरे मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी जायेगी. राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को जानकारी दी जायेगी कि डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति कानूनी तरीके से दो साल के लिए की गयी है. यह निर्णय कैबिनेट की बैठक के बाद लिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा झारखंड डीजीपी की नियुक्ति का मामला

झारखंड डीजीपी की नियुक्ति को लेकर एक मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है और वर्तमान में यह मामला विचाराधीन है. इसमें अभी आदेश आना बाकी है, इसलिए इस मामले को भी सरकार विचार में रख रही है. इधर बुधवार देर रात तक सरकार की ओर से अनुराग गुप्ता के डीजीपी के पद से सेवानिवृत्ति पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट में JVM का BJP में विलय की मंजूरी को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई, बाबूलाल मरांडी बने प्रतिवादी

डीजीपी अनुराग गुप्ता को नहीं दिया गया सेवा विस्तार

गृह मंत्रालय की ओर से लिखे गये पत्र में इस बात का उल्लेख था कि मंत्रालय ने अनुराग गुप्ता को सेवा विस्तार नहीं दिया है. वह 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, इसलिए उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी डीजीपी के पद पर सेवा में बनाये रखना वैध नहीं है.

Also Read: Caste Census के मोदी सरकार के फैसले का JMM ने किया स्वागत, सरना कोड पर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >