Jharkhand Crime News: रांची के कांटा टोली में ट्रक ने एक को कुचला, मौत, पुलिस जांच में जुटी

कल रात रांची के कांटा टोली में ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी है. पुलिस ने कैमरा से उस ट्रक का नंबर निकाला है और मामले की छानबीन कर रही है

रांची : कांटाटोली स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात करीब 11:15 बजे नामकुम की ओर से आ रहे ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही लोअर बाजार की पुलिस वहां पहुंची. समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

पुलिस के अनुसार मृतक पेशे से मजदूर था. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. इधर, धक्का मारने के बाद चालक ट्रक वाहन समेत फरार हो गया. पुलिस ने कैमरा से उस ट्रक का नंबर निकाला है. नंबर रांची के साथ रामगढ़, हजारीबाग पुलिस को भी भेजा गया है. वहीं मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >