Jharkhand Crime News: एदलहातू जमीन कारोबारी हत्याकांड में चार हिरासत में, जांच के लिए SIT गठित

एदलहातू जमीन कारोबारी हत्याकांड : बाइक में बीच में बैठे युवक ने धवन राम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने के बाद धवन राम आग में गिर गये. इसके बाद तीनों बाइक सवार वहां से भाग निकले.

बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू टीओपी के पास जमीन कारोबारी धवन राम की हत्या को लेकर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. केस मृतक के भाई अनिल राम की शिकायत पर दर्ज की गयी है. इसमें उन्होंने बताया कि घटना से पहले उनका भाई धवन राम घटनास्थल पर अरविंद, भोला, गांधी और गांधी के बहनोई के साथ बैठा हुआ था. सभी लोग आग ताप रहे थे. इसी दौरान एदलहातू मैदान की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे.

बाइक में बीच में बैठे युवक ने धवन राम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने के बाद धवन राम आग में गिर गये. इसके बाद तीनों बाइक सवार वहां से भाग निकले. वहां धवन राम के साथ बैठे युवकों ने बताया कि वे घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को नहीं पहचानते हैं. लेकिन उन्हें दोबारा देखकर पहचान सकते हैं. इधर, पूरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दस्ता (एसआइटी) का गठन किया है.

एसआइटी में शामिल पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को अनुसंधान के दौरान अपराधियों के भागने की दिशा को ट्रैक किया है. रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों के बारे में सुराग मिल सकें. इधर, पुलिस की दूसरी टीम ने छापेमारी के दौरान चार संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. चारों युवक कालू लामा गिरोह से जुड़े बताये जाते हैं. आरंभिक पूछताछ में पुलिस को कुछ बिंदु पर जानकारी मिली है, जिसके बारे में पुलिस सत्यापन कर रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >