Ranchi News : होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर, अब डॉक्टर घर घर जाकर करेंगे जांच

रांची रहने वाले कोरोना संक्रमित जिनका इलाज घर पर चल रहा है उन लोगों को डॉक्टर उनके घर जाकर जांच करेंगे. डीसी छवि रंजन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. इस संबंध में नंबर भी जारी कर दिया गया है.

रांची : होम आइसोलेशन में रहनेवाले संक्रमितों की स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर उनके घर जायेंगे. रांची के डीसी छवि रंजन के आदेश पर जिले के सभी 24 इंसीडेंट कमांडर के साथ दो-दो डॉक्टरों (कुल 46 डॉक्टर) को संबद्ध (टैग) किया गया है. डॉक्टर हर दिन मरीजों की सेहत की जानकारी लेंगे.

तमाड़ और राहे (ओपी) के इंसिडेंट कमांडर के साथ एक-एक, जबकि बाकी 22 इंसीडेंट कमांडर के साथ दो-दो डॉक्टर को संबद्ध किया गया है. इन डॉक्टरों को डीसी ने निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में होम आइसोलेशनवाले संक्रमितों के घर जाकर अथवा टेली कम्युनिकेशन के माध्यम से उनकी जांच सुनिश्चित करें.

दो शिफ्ट में उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर :

डॉक्टर अपने-अपने क्षेत्र में दो शिफ्ट में उपलब्ध रहेंगे. पहली पाली सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक है. इस अवधि में होम आइसोलेशन में रहनेवाले मरीजों को चिकित्सीय जांच उपलब्ध हो सकेगी.

मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं संक्रमित

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >