Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोराेना के 125 एक्टिव केस, रांची में सबसे ज्यादा 47

Jharkhand Coronavirus News: राज्य में जांच भी सिमट कर रह गयी है. मुश्किल से 1,500 से 2,000 सैंपल की जांच की जा रही है. हालांकि, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने संक्रमितों की संख्या कम होने के बावजूद सावधानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोराेना का संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. हालांकि, कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ाें की मानें, तो राज्य में फिलहाल 125 संक्रमित हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 47 रांची जिला के हैं. इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 12, बोकारो में 11 और धनबाद में 10 संक्रमित है.

1500-2000 सैंपल की ही हो रही है जांच

वहीं, राज्य में जांच भी सिमट कर रह गयी है. मुश्किल से 1,500 से 2,000 सैंपल की जांच की जा रही है. हालांकि, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने संक्रमितों की संख्या कम होने के बावजूद सावधानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. इसके अलावा टीकाकरण में सहभागिता देने की सलाह दी गयी है.

Also Read: Jharkhand Covid Vaccine News : झारखंड को मिला कोरोना टीका के 6 लाख डोज, जानें किस जिले को कितना मिला

4.42 लाख लोग राज्य में हुए कोरोना संक्रमित

गौरतलब है कि तीन साल से ज्यादा का समय व्यतीत होने के बाद राज्य में 4,42,122 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 4,36,667 लोग स्वस्थ हो गये हैं. हालांकि, दुख की बात यह है कि राज्य में 5,330 लोगों की मौत भी हो गयी है.

रांची में 1.16 लाख लोग संक्रमित, 1608 की मौत

राज्य में सबसे ज्यादा 1,15,915 लोग रांची में संक्रमित हुए हैं. वहीं 1,608 संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे कम 3,039 लोग पाकुड़ में संक्रमित हुए हैं. इस जिले में कोरोना से कुल 12 लोगों की मौत हुई है.

राज्य में अभी भी 25 फीसदी को नहीं लगी वैक्सीन की दूसरी खुराक

राज्य में कोरोना से सुरक्षा कवच देने के लिए टीकाकरण अभियान को शुरू किया गया. अभियान में शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है. दूसरी डोज सिर्फ 75 फीसदी लोगों ने ली है. 25 फीसदी लोगों ने अब तक वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है.

40 फीसदी युवाओं को लगी दूसरी डोज

झारखंड में 15 से 17 वर्ष के 64 फीसदी लोगों को पहली और 40 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लगी है. इसके अलावा 12 से 14 साल के 10,05,730 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 5,12,724 लोगों को दूसरी डाेज लग चुकी है.

रिपोर्ट- राजीव पांडेय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >