नवरात्र में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार हुआ सुस्त, जानें इसकी बड़ी वजह, टीका लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नवरात्र में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार में भारी कमी आयी है, जो रोजाना 1.25 से 1.50 लाख टीकाकरण होता था वो घट करके 75 से 77 हजार तक आ गया है.

रांची : नवरात्र में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार में कमी आ गयी है. नवरात्र से पहले राज्य में रोजाना 1.25 से 1.50 लाख टीकाकरण होता था, लेकिन पिछले चार दिनों में टीकाकरण में 50 फीसदी की कमी आयी है. नवरात्र में रोजाना लगभग 75 से 77 हजार ही टीकाकरण हो रहा है.

नौ अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 77,920 टीकाकरण हुआ. इसमें से 41,214 को पहला डोज व 36,206 को टीका का दूसरा डोज दिया गया. वहीं नवरात्र से पहले छह अक्तूबर को राज्य में 1,24,694 लोगों को टीका दिया गया था.

जानकारों का कहना है कि अधिकांश लोग नवरात्र में व्रत रखते हैं. व्रत में भूखे रहने पर लोगों को लगता है कि टीका लेने से परेशानी हो सकती है. यही वजह है कि लोग टीका नहीं ले रहे हैं. लोग नवरात्र के बाद का स्लॉट बुक कर रहे हैं.

टीका लेते समय खाली पेट नहीं रहना चाहिए. कोरोना का टीका लेने के बाद किसी-किसी का शुगर लेवल कम हो जाता है. इसलिए टीका लेने से लोग बच रहे हैं. कई लोग फोन कर टीका लेने के बारे में जानकारी ले रहे हैं. टीका लेने में सावधानी जरूरी है.

डॉ विद्यापति, मेडिसिन विभागाध्यक्ष, रिम्स

Posted by : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >