Jharkhand Congress News, रांची : झारखंड में सांगठनिक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठनात्मक ढांचे को धार देने के लिए राज्य के सभी जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. इस नई सूची में पार्टी ने सभी पांचों प्रमंडलों के सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों को साधने की पुरजोर कोशिश की है.
अग्रणी संगठनों और नेतृत्व विकास पर रहेगा विशेष ध्यान
अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी आने वाले समय में अपने विभिन्न विभागों और अग्रणी फ्रंटल संगठनों की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी. इस सांगठनिक कवायद का मुख्य उद्देश्य पार्टी के भीतर नए और प्रभावी नेतृत्व का विकास करना है. इसके साथ ही पार्टी ने साफ किया है कि नए प्रभारियों की देखरेख में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक, महिला, युवा और छात्र वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रखरता से उठाया जाएगा. इसके अलावा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS), किसान कांग्रेस, मछुआरा कांग्रेस, तथा कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस से संबंधित जनसरोकारों पर जिला स्तर पर आंदोलन और जनसंपर्क तेज किया जाएगा.
Also Read: गुमला में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर चेंबर ने जतायी चिंता, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
प्रमंडलवार प्रभारियों की पूरी सूची इस प्रकार है
- संताल परगना प्रमंडल
देवघर: अवधेश प्रजापति
दुमका: मुकुंद दास
जामताड़ा: मनोज पासवान
साहिबगंज: प्रो. बिंदु मंडल
पाकुड़: उदय लखमानी - उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
गिरिडीह: अमर यादव
कोडरमा: ईश्वर आनंद
हजारीबाग: सुनील सिंह
चतरा: संजय गुप्ता
रामगढ़: तापस चटर्जी
बोकारो: शैलेंद्र कुमार यादव
धनबाद: मुख्तार खान
- दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
रांची शहरी: ज्योति सिंह मथारू
रांची ग्रामीण: राकेश सिन्हा
लोहरदगा: बलजीत सिंह बेदी
गुमला: गीताश्री उरांव
खूंटी: पीटर मुंडू
सिमडेगा: बॉबी भगत
- पलामू प्रमंडल
पलामू: रामदेव यादव
गढ़वा: बद्री राम
लातेहार: सत्यनारायण सिंह
- कोल्हान प्रमंडल
पूर्वी सिंहभूम: अमरेंद्र सिंह
पश्चिमी सिंहभूम: परितोष सिंह
सरायकेला-खरसावां: सुरेश धारी
मिशन मोड में काम करेगी कांग्रेस
अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस सूची को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रांची शहरी की जिम्मेदारी ज्योति सिंह मथारू और ग्रामीण की कमान राकेश सिन्हा को सौंपी गई है, जबकि गुमला में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव को प्रभारी बनाया गया है. धनबाद में मुख्तार खान और जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में अमरेंद्र सिंह संगठन को धार देंगे. सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपने-अपने आवंटित जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करें और जमीनी स्तर पर किसान, मजदूर और युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों और संगठन के विचारों को जनता तक पहुंचाएं.
Also Read: प्रभात खबर कर्मी की सूझबूझ और तत्परता से बची महिला सहित 3 मासूम की जान
