CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है. राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है.


रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के संचालक और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नितेश प्रिया ने उनके भर्ती होने की पुष्टि की है.

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

पहले भी इलाज के लिए हैदराबाद गए थे

हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के इलाज के सिलसिले में हैदराबाद भी गए थे. उस दौरान उनके स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज को लेकर विशेष चिकित्सकीय परामर्श लिया गया था. अब एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें: Ranchi news : पिता से सीखे राजनीति के गुर और तेवर, दोस्तों के अजीज हैं हेमंत

राजनीतिक और सामाजिक हलकों की नजर

रूपी सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों की नजर उनके स्वास्थ्य अपडेट पर बनी हुई है. शिबू सोरेन परिवार झारखंड की राजनीति में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है, ऐसे में उनकी तबीयत को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है. फिलहाल अस्पताल की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है. उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी अस्पताल की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक अपडेट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें: Exclusive: दिशोम गुरु की पत्नी रूपी सोरेन बोलीं, बाबा ने दिए पैसे, तब जेल से छुड़वा कर लाये थे शिबू सोरेन को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव पांडेय

राजीव पांडेय प्रभात खबर में बतौर चीफ रिपोर्टर कार्यरत हैं. डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं. फिलहाल वह हेल्थ, प्रशासनिक खबरें, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे है. इसके अलावा, प्रभात खबर के मल्टी मीडिया की नेशनल और सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रहे हैं. राजीव ने प्रिंट मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला अखबार’ से की. यहां उन्होंने शिक्षा, रेलवे, धर्म अध्यात्म और जेंडर संवेदनशीलता के साथ सामाजिक मुद्दों को समझा. राजीव हमेशा सीखने में विश्वास रखते है.

राजीव ने रांची विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक और नैनी के सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर (इलाहाबाद कृषि संस्थान विश्वविद्यालय) के पत्रकारिता विभाग से डिप्लोमा किया है. राजीव पांडेय ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में लाइव इंडिया न्यूज चैनल में वर्ष 2006 में पत्रकारिता में कदम रखा. इसके बाद वर्ष 2008 में अमर उजाला के अलीगढ़ यूनिट से जुड़े. वर्ष 2010 में झारखंड के प्रतिष्ठित दैनिक अखबार प्रभात खबर में योगदान दिया.

राजीव को पत्रकारिता में 20 साल का अनुभव है. प्रभात खबर में हेल्थ से जुड़ी कई खबरें ब्रेक की हैं, जिसमें 'स्टेंट के नाम पर लूट', 'हड्डी इंप्लांट' व 'आई के लेंस' और 'सर्जिकल आइटम में मनमाना पैसा वसूलने' की खबर शामिल हैं. प्रभात खबर डिजिटल के लिए 'हेल्थ इज वेल्थ के शो' में झारखंड के 60 से अधिक डाॅक्टरों का 'पॉडकास्ट' किया है. राजीव को वर्ष 2023 में 'लाडली मीडिया नेशनल और साउथ एशिया' अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं, चेन्नई की संस्था रीच द्वारा टीबी, डायबिटीज और कैंसर पर फैलोशिप भी मिला है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >