Jharkhand Chunav: भाकपा-माले और JMM के बीच चल रहा विवाद सुलझा, यहां होगी दोस्ताना फाइट

झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाकपा-माले के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया है. पार्टी ने बताया कि वह 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. धनवार सीट पर झामुमो के साथ दोस्ताना लड़ाई होगी.

Jharkhand Chunav, रांची : भाकपा-माले और झामुमो के बीच राजधनवार और जमुआ विस सीटों को लेकर चल रहे विवाद का मंगलवार को सुलझा लिया गया. पार्टी ने इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श के साथ ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पार्टी की ओर से मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि भाकपा माले की ओर से बगोदर सीट पर विनोद सिंह, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी निरसा से, पूर्व विधायक आनंद महतो के बेटे चंद्रदेव महतो सिंदरी से और पूर्व विधायक राजकुमार यादव धनवार से मित्रवत लड़ाई के साथ चुनावी मुकाबला में होंगे.

जमुआ से अपने अनुरोध को वापस लिया

झामुमो ने धनवार के लिए निजामुद्दीन अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसी के साथ पार्टी ने जमुआ सीट से चुनाव लड़ने के अनुरोध को वापस ले लिया. भाकपा-माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने मीडिया से कहा कि अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इंडिया गठबंधन में कई चक्र बातचीत के बावजूद धनवार सीट पर विवाद हल नहीं हो सका. पार्टी अपने मजबूत प्रत्याशियों के साथ चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: इस विधानसभा सीट पर अब तक किसी महिला को नहीं मिला मौका

पार्टी 8 सीटों पर चुनाव लड़ने की कर रही थी बात

केंद्रीय कमेटी के सदस्य शुभेंदु सेन ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा हो जाने के बाद किसी भी बदलाव की संभावना नहीं रह गयी है. बताते चलें कि गठबंधन में बात नहीं बनने पर पार्टी राज्य की आठ सीटो पर चुनाव लड़ने की बात कह रही थी. संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कमेटी सदस्य सह पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु सेन के साथ ही सुशांतो मुखर्जी मौजूद रहे.

Also Read: Sahibganj News : विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, मंडल कारा साहिबगंज में छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >