JLKM Candidate List: जयराम महतो की पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची, कई प्रत्याशी बदले

Jharkhand Chunav 2024: जेएलकेएम ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. इसके मुताबिक चतरा से अशोक भारती चुनाव लड़ेंगे. इस सूची में कुल 9 लोगों के नाम हैं.

Jharkhand Chunav 2024, रांची : जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है. इसमें 9 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी है. बुधवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की यह लिस्ट जारी की. कई उम्मीदवार भी बदल दिए गए हैं. चतरा विधानसभा से अशोक भारती, तोरपा विधानसभा से विल्सन भेंगरा और कोलेबिरा सीट से पुनीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है.

कई सीटों पर उम्मीदवार बदले

जमशेदपुर पश्चिमी, तोरपा, चतरा और सिमडेगा विधानसभा सीट के उम्मीदवार बदल दिए गए हैं. जेएलकेएम ने कोलेबिरा विधानसभा से पुनीत कुमार, जमशेदपुर पश्चिमी से तपन कुमार, बाघमारा से दीपक कुमार रवानी को चुनाव के मैदाम में उतारा है. गिरिडीह से नवीन आनंद चौरसिया, बगोदर से डॉ सलीम अंसारी, गुमला से निशा कुमारी भगत, लोहरदगा से किशोर उरांव को प्रत्याशी बनाया है.

ये हैं जेएलकेएम के उम्मीदवार

क्रमउम्मीदवार का नामविधानसभा सीट
1.अशोक भारतीचतरा
2.विल्सन भेंगरातोरपा
3.पुनीत कुमारकोलेबिरा
4.तपन कुमारजमशेदपुर पश्चिमी
5.दीपक कुमार रवानीबाघमारा
6.नवीन आनंद चौरसियागिरिडीह
7.डॉ सलीम अंसारीबगोदर
8.निशा कुमारी भगतगुमला
9.किशोर उरांवलोहरदगा

अब तक 58 उम्मीदवार घोषित

पार्टी ने अब तक 58 उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को सिल्ली विधानसभा से मैदान में उतारा गया है. देवेंद्रनाथ महतो रांची से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. जयराम महतो ने गिरिडीह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और वह तीसरे स्थान पर रहे थे.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Jharkhand Election: संताल परगना के नेताओं ने खेली है लंबी पारी, कोई 9 बार तो कोई 8 बार रहे विधायक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >