मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, नये साल में युवाओं को मिलेगी नौकरी की सौगात,स्वरोजगार के लिए तैयार हो रहे एक्शन प्लान

दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सोमवार को उपराजधानी दुमका में बड़ा एलान किया है. उन्होंने नये साल में युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी की सौगात देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 2021 नई उम्मीदों का साल होगा. नए वर्ष में बड़े पैमाने पर युवक- युवतियों को नौकरी देने के लिए सरकार द्वारा कार्य योजना तैयार की जा रही है. अगले साल मार्च तक लगभग 10 से 15 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी.

दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सोमवार को उपराजधानी दुमका में बड़ा एलान किया है. उन्होंने नये साल में युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी की सौगात देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 2021 नई उम्मीदों का साल होगा. नए वर्ष में बड़े पैमाने पर युवक- युवतियों को नौकरी देने के लिए सरकार द्वारा कार्य योजना तैयार की जा रही है. अगले साल मार्च तक लगभग 10 से 15 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दुमका स्थित अपने आवास में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से लोगों को जोड़ने के लिए भी एक्शन प्लान बनाया जा रहा है. ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके लिए हर क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं.

Also Read: Jharkhand School Reopen : झारखंड में 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए आज से खुले स्कूल, पहले दिन ऐसा था नजारा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 29 दिसंबर 2020 को सरकार के 1 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी. पिछले एक साल के दौरान सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा. जनता की उम्मीदों पर हमारी सरकार खरा उतरने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है. जनता की समस्याओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.

Also Read: सैलानियों का मन मोह रहे सात समुंदर पार से आये विदेशी परिंदे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह साल कोरोना महामारी की वजह से काफी चुनौतियों भरा रहा है, लेकिन इस वैश्विक महामारी के बीच हमारी सरकार ने कई अहम योजनाएं शुरू की हैं, ताकि लोगों को राहत दी जा सके. इस सिलसिले में मनरेगा के अंतर्गत तीन नई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिसके जरिए मानव दिवस सृजित करने के साथ विकास से जुड़ी योजनाओं को गति दी जा रही है.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : ट्रेन में सफर के दौरान यात्री ले सकेंगे नामचीन होटलों के भोजन का स्वाद, रेलवे की ये है तैयारी

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पर्यटन के विकास के लिए खाका तैयार कर लिया गया है. इस क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा. सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए उनकी जरूरतों को देखते हुए अलग-अलग योजनाएं बनाई है. शहरी क्षेत्र में लोगों को रोजगार के लिए योजना चलाई जा रही है. सरकार का मकसद है कि कोरोना काल में जो मजदूर अपने घर वापस आए हैं, उन्हें रोजगार उपलब्ध करा सके.

Also Read: झारखंड के खूंटी में मुठभेड़, 15 लाख का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर जिदन गुड़िया ढेर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से आज पूरी दुनिया जूझ रही है. इस वजह से कई व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं, लेकिन इन सबके बीच हमारी सरकार कोरोना संकट से निपटने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है. पिछले 1 साल की चुनौतियों से बाहर निकलते हुए जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास की गति को तेज किया जा रहा है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >