रांची में 26 सितंबर को कैटरर्स दिवस, GST से लेकर फूड लाइसेंस तक की दी जाएगी जानकारी

झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन 26 सितंबर को कैटरर्स दिवस मना रहा है. इस दौरान GST, फूड लाइसेंस, सुरक्षा नियमों और गैस के सुरक्षित उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम व कार्यशाला होगी. कैटरर्स को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी.

रांची. झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में 26 सितंबर को आयोजित होने वाले कैटरर्स दिवस, नौवें वार्षिक समारोह और जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी. एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैटरर्स को जीएसटी, फूड लाइसेंस, ट्रेड लाइसेंस और सुरक्षा से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक करना है.

कॉमर्शियल गैस के सुरक्षित उपयोग पर होगी कार्यशाला

कार्यक्रम में इंडियन ऑयल की ओर से कॉमर्शियल गैस के सुरक्षित और किफायती उपयोग को लेकर कार्यशाला आयोजित की जायेगी. वहीं, गुजरात की क्लियर वाटर संस्था द्वारा पानी के उत्पादन से लेकर सप्लाई तक की प्रक्रिया की डिजिटल प्रस्तुति दी जायेगी.

विभिन्न नियमों की दी जाएगी जानकारी

झारखंड व्यापार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला कैटरर्स को विभिन्न नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी देंगे. कार्यशाला 26 सितंबर को सुबह 11 बजे ग्रैविटास बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगी.

बैठक में नवीन शर्मा, अमन, राकेश, रोशन, रोहन, संजय, संतोष, वकील, सपन, तपन, सुरेश, विकास, पंकज, दिनकर, पिंटू, प्रवीण, रणजीत और गुड्डू समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पूजा सिंह

पूजा सिंह प्रभात खबर की वरीय संवाददाता हैं और पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन किया है. इसके अलावा डाक विभाग, महिला कॉलेज, दूरसंचार विभाग, सरकारी व निजी बस स्टैंड समेत शहर की परिवहन व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मुद्दे उनकी प्रमुख रिपोर्टिंग के विषय रहे हैं.

उनकी पत्रकारिता का प्रमुख उद्देश्य आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना और संबंधित विभागों का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित करना रहा है. इसके अलावा वह सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर भी नियमित रूप से लेखन करती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >