हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की इस साल की पहली बैठक 7 जनवरी को

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 जनवरी 2025 को कैबिनेट की बैठक होगी. झारखंड मंत्रालय भवन में 4 बजे से बैठक होगी.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 7 जनवरी को बुलाई गई है. बैठक अपराह्न 4 बजे से होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह जानकारी दी है. गुरुवार को बताया गया कि हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में बुलाई गई है. साल की पहली कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

24 दिसंबर को कैबिनेट ने 10 प्रस्तावों को दी थी मंजूरी

हेमंत सोरेन सरकार की पिछली कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर 2024 को हुई थी. साल के आखिरी कैबिनेट में हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था. मंत्रिपरिषद की बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी. इसके बाद झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है. इस बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. इसमें सरकारी कर्मियों के डीए में वृद्धि के साथ-साथ पेंशनधारियों के डीआर में भी वृद्धि की गई थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में इन प्रस्तावों को दी गई थी मंजूरी

  • सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स के डीए और डीआर बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर.
  • विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश करने के प्रस्ताव को दी गई थी मंजूरी.
  • पीएम उच्च शिक्षा अभियान के तहत मेरु यानी कि मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के लिए 99.56 रुपए के फंड को मंजूरी.
  • डॉ तुलसी महतो को प्रोन्नति देने के फैसले पर भी कैबिनेट ने लगाई थी मुहर.
  • राज्यपाल के अभिभाषण को कटौती के बाद झारखंड कैबिनेट ने मंजूरी दे दी.
  • छठी विधानसभा के पहला सत्र को स्थगित करने को कैबनेट की हरी झंडी दी गई.

इसे भी पढ़ें

रांची के सदर अंचल अधिकारी मुंशी राम रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने किया ट्रैप

न्यू ईयर के पहले दिन खूब छलके जाम, 27.52 करोड़ की शराब गटक गया झारखंड

रांची में सबसे ठंडी जगह कांके, जानें नामकुम और टाटीसिल्वे में कितना रहा तापमान

मंईयां सम्मान योजना : हेमंत सोरेन 56 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन ट्रांसफर करेंगे 1400 करोड़ रुपए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >