झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, जानें किस दिन पेश होगा बजट

Jharkhand Budget Session: झारखंड का बजट सत्र सोमवार (24 फरवरी) से शुरू हो रहा है. 27 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में बजट किस दिन पेश होगा. किस दिन सदन में क्या होगा, एक-एक दिन का शेड्यूल यहां जानें.

Jharkhand Budget Session|रांची, दीपाली कुमारी : झारखंड विधानसभा का छठा बजट सत्र आज 24 फरवरी 2025 (सोमवार) से शुरू हो रहा है. बजट सत्र 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा. इस सत्र में कुल 20 कार्य दिवस होंगे. इसी दौरान वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वर्ष 2025-26 के लिए सदन में बजट पेश करेंगे. बजट सत्र के सुचारु संचालन के लिए स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने बैठक की. रविवार को बजट सत्र से ठीक पहले सभी दलों ने अपने विधायक दल की बैठक की. बजट सत्र में मैट्रिक-इंटर प्रश्न पत्र लीक मामले से लेकर जेपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति जैसे मुद्दों पर सदन में जमकर हंगामा होने के आसार हैं. विधानसभा के बजट सत्र का पूरा शेड्यूल यहां देखें.

बजट सत्र का कम्प्लीट शेड्यूल

  • 24 फरवरी 2025 : राज्यपाल का अभिभाषण.
  • 25 फरवरी 2025 : राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद वाद-विवाद.
  • 26 फरवरी 2025 : महाशिवरात्रि के कारण कार्यवाही स्थगित रहेगी.
  • 27 फरवरी 2025 : वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2024-25 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी सदन के पटल पर रखेंगे.
  • 28 फरवरी 2025 : तृतीय अनुपूरक अनुदान पर वाद-विवाद और मतदान के बाद विनियोग विधेयक पेश किया जायेगा.
  • 1-2 मार्च 2025 : शनिवार और रविवार को कार्यवाही स्थगित रहेगी.
  • 3 मार्च 2025 : वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे. इसके बाद बजट अभिभाषण होगा. फिर सभा की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित रहेगी.
  • 4-5 मार्च 2025 : बजट के आय-व्यय पर चर्चा होगी, जिसके बाद सरकार अपनी प्रतिक्रिया देगी.
  • 6-24 मार्च 2025 : वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी.
  • 25-26 मार्च 2025 : जरूरी राजकीय विधेयकों को पेश करने के साथ अन्य राजकीय कार्य निपटाये जायेंगे.
  • 27 मार्च 2025 : गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी. इसके बाद सरकार अपनी प्रतिक्रिया देगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6 से 24 मार्च के बीच 6 दिन नहीं चलेगी सदन की कार्यवाही

बजट सत्र के दौरान 6 मार्च से 24 मार्च 2025 के बीच 6 दिन के लिए कार्यवाही नहीं चलेगी. विधानसभा की कार्यवाही 8 मार्च, 9 मार्च, 12 मार्च, 16 मार्च, 22 मार्च और 23 मार्च को स्थगित रहेगी.

इसे भी पढ़ें

निकाल लीजिए गर्म कपड़े, इतना गिरेगा तापमान, 7 जिलों में बिजली कड़केगी, बारिश होगी, होगा वज्रपात

आम के मंजर देख खिले किसानों के चेहरे, 650 मीट्रिक टन आम के उत्पादन का अनुमान

जैक पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल, जतायी ये आशंका

गिरिडीह में हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >