Jharkhand Budget Session: विधायक सीपी सिंह ने मंत्री इरफान अंसारी को किया चैलेंज, कहा- प्रमाण दिखा दें इस्तीफा दे दूंगा

Jharkhand Budget Session: विधायक सीपी सिंह ने इरफान अंसारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 लाख देने वाले बयान का प्रमाण दिखाने को कहा है. उन्होंने कहा कि वे अगर इसका सबूत दें तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.

रांची : झारखंड विधानसभा सत्र के चौथे दिन सीपी सिंह ने इरफान अंसारी को चैलेंज कर दिया. दरअसल इरफान अंसारी ने पीएम मोदी 15 लाख देने वाले बयान पर केंद्र सरकार को सदन में घेरा था. जिसके जवाब विधायक सीपी सिंह ने दिया. उन्होंने इरफान को चुनौती देते हुए कहा कि अगर इस तरह का बयान का प्रमाण वे सदन में दिखा दें तो मैं विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दूंगा.

इरफान अंसारी प्रमाण नहीं दिखा पाये तो उन्हें देना होगा इस्तीफा: सीपी सिंह

विधायक सीपी सिंह ने भरी सदन में कहा कि अगर मंत्री इरफान अंसारी प्रधानमंत्री के 15 लाख देने वाले बयान का प्रमाण दिखा दें तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा. अगर वह उसे साबित नहीं कर पाये तो उन्हें अपने इस्तीफा देना होगा. इसके बाद विधायक नवीन जायसवाल ने नौकरी से संबंधित मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था. लेकिन वो वादा आज तक पूरा नहीं हो सका है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

जेपीएससी में 1700 से अधिक पद खाली : नवीन जायसवाल

नवीन जायसवाल ने आगे कहा कि जेपीएससी में आज 1700 से अधिक पद खाली हैं. इसके अलावा आज हर परीक्षा का पेपर लीक हो जा रहा है तो ये पद कहां भरेगा. उन्होंने खास तौर पर नगर पालिका सेनेटरी सुपर वाइजर में भर गये पद पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि 600 से अधिक पदों के लिए ये वैकेंसी आयी थी. लेकिन उसके लिए जो योग्यता मांगी गयी थी उसकी पढ़ाई यहां होती ही नहीं तो यहां के लोगों को नौकरी कैसे मिलेगी.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >