मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रांची में सजा विशेष दीवान
रांची: तीन दिवसीय समागम के तहत श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा रांची की कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में रविवार की सुबह 10.30 बजे से विशेष दीवान सजाया गया. विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 10:30 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा मेरे हर प्रीतम की कोई बात सुनावै…शबद गायन से हुई. हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने मेरे साहिबा कौण जांड़े गुण तेरे… शबद गायन किया. बाबा सुखदेव सिंह जी (लंगरां वाले) ने कथावचन कर गुरुनानक जी को मसीहा बताते उनके बताए गए मार्ग पर चलने को कहा. सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बाबा सुखदेव सिंह जी और सुमित कलसी को गुरूघर का सरोपा देकर सम्मानित किया. आज के दीवान में सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल,सचिव अर्जुन देव मिढा,अशोक गेरा,हरविंदर सिंह बेदी,मोहन लाल अरोड़ा,सुरेश मिढ़ा,हरगोबिंद सिंह,मोहन काठपाल,नरेश पपनेजा,अमरजीत गिरधर,लेखराज अरोड़ा,अनूप गिरधर,विनोद सुखीजा,जीवन मिढ़ा,लक्ष्मण सरदाना,महेंद्र अरोड़ा,रमेश पपनेजा,इन्दर मिढ़ा,प्रेम मिढ़ा,प्रताप खत्री,हरिश मुंजाल,रमेश गिरधर,हरजीत बेदी,सुभाष मिढ़ा,लक्ष्मण दास मिढ़ा,वेद प्रकाश मिढ़ा,जीतू अरोड़ा,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,नीरज सरदाना,ईशान काठपाल,महेश सुखीजा,नीरज गखड़, डॉ अजय छाबड़ा,सागर थरेजा,सूरज झंडई,रौनक ग्रोवर,मनीष गिरधर,कमल अरोड़ा,राजू काठपाल,किशन गिरधर,मनीष मल्होत्रा,राजेन्द्र मक्कड़,हरीश तेहरी,भरत गाबा,अश्विनी सुखीजा,पंकज मिढ़ा,हरीश मिढ़ा,जीतू काठपाल,गुलशन मिढ़ा,राकेश गिरधर, भरत गाबा,हरविंदर सिंह,प्रकाश गिरधर,गौरव मिढ़ा,अमन डावरा,पियूष मिढ़ा,उमेश मुंजाल,कमल मुंजाल,मनीष गिरधर,अमन सचदेवा, ज्ञान मादन पोत्रा,प्रवीण मुंजाल,रमेश तेहरी,ज्ञान दुआ,चंदन गिरधर,मोहित मुंजाल,बंसी मल्होत्रा,मंजीत कौर,गीता कटारिया,बिमला मिढ़ा,मीना गिरधर,ममता थरेजा,रेशमा गिरधर,बबीता पपनेजा,इंदु पपनेजा,नीता मिढ़ा,खुशबू मिढ़ा, श्वेता मुंजाल,अमर मुंजाल,कमलेश मुंजाल,गोविंद कौर,भजना देवी डावरा,देवकी मुंजाल,दुर्गी देवी मिढ़ा,हरपाल कौर मिढ़ा,उषा झंडई,नेहा मुंजाल,अंजना गिरधर,पलक थरेजा,अमन कौर,कंचन मिढ़ा,हरदेवी गिरधर,उर्मिला खत्री,बलबीर मिढ़ा,हर्षा मिढ़ा,प्रेमी काठपाल,शीतल अरोड़ा,कंचन सुखीजा,ज्योति मिढ़ा,हरनाम थरेजा,ममता थरेजा,सुषमा गिरधर,नीतू किंगर,स्वीटी सिडाना,जूली गाबा,इशिका काठपाल,कुसुम पपनेजा,रजनी तेहरी,ममता सरदाना,गुड़िया मिढ़ा,गूंज काठपाल, पुष्पा पपनेजा,रजनी मक्कड़,अंजू काठपाल,हर्षा पपनेजा समेत अन्य शामिल थे.
बरकट्ठा (हजारीबाग), रेयाज खान: हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा थाने की पुलिस ने पांच युवकों को साइबर क्राइम के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मासीपीड़ी, बसारिया एवं आस-पास के गांवों में कुछ युवकों के द्वारा साइबर अपराध किया जा रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मासीपीडी से शंकर कुमार, सकलदेव प्रसाद दोनों पिता स्व डोमन महतो, ग्राम बसारिया से आलोक कुमार पिता स्व लक्ष्मण प्रसाद, रोहित कुमार पिता जागेश्वर मंडल तथा ग्राम खैरा से कुलदीप प्रसाद पिता स्व लखन मंडल को पकड़ा. इनसका मोबाइल बरामद किया गया. जांच में पाया गया कि सभी स्कॉट सर्विस वेबसाइट से लड़कियों व महिलाओ की आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर सर्विस के नाम पर पैसे की ठगी करते थे.
रांची: बीआईटी मेसरा की फैकल्टी क्रिकेट लीग में रॉयल चैलेंजर्स, देवघर प्रीडेटर और कंप्यूटर सुपर किंग्स ने अपने लीग मैच जीत लिए हैं. मैच-1 चैलेंजर्स बनाम ब्लास्टर्स में टॉस चैलेंजर्स ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. स्कोर कार्ड- ब्लास्टर 12 ओवर में 81/8, मनोज-24 रन और राणा 17 रन बनाकर आउट हुए. चैलेंजर्स के लिए एन के सिंह ने 2 विकेट लिए. जवाब में 11.1 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स का स्कोर -82/3 है, चंचल ने 28 रन और आकाश -25 रन बनाए. प्लेयर ऑफ द मैच चंचल हैं. मैच 2- मैकेनिकल बनाम देवघर प्रीडेटर्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम. मेकेनिकल ऑल आउट हुए और 10.2 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाए. देवघर के लिए रामकिशोर और मनोज ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में देवघर ने 7.1 ओवर में 46 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच रामकिशोर रहे. मैच 3-कंप्यूटर सुपर किंग्स बनाम रॉयल एडमिन में टॉस किंग्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सुपर किंग्स ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। श्रीधर -35 रजनीश-26 रन। दुर्गा-27 और जितेंदर-17 रन बनाकर नाबाद रहे. जवाब में एडमिन ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 77 रन बनाए. नंदलाल ने 32 रन बनाए. किंग्स की ओर से जितेंदर ने दो विकेट लिए. श्रीधर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
सिंदरी, अजय उपाध्याय: बीआईटी सिंदरी में संस्थान के 75 वर्ष होने पर आज रविवार को वैश्विक वार्षिक अनुसंधान सम्मेलन का आयोजन किया गया. देशपांडेय सभागार में आयोजित समारोह को कुलपति झारखंड टेक्निकल विश्वविद्यालय डॉ डी के सिंह, निदेशक हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड संजय पंजियार, निदेशक बीआईटी सिंदरी डॉ पंकज राय, बीएसएनएल उमेश साह अध्यक्ष साइबर विद्यापीठ शशांक एस गरुड़यार और श्वेता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. निदेशक डॉ पंकज राय ने अपने उद्घाटन भाषण में आने वाले पीढ़ियों के लिए संजीवनी के रुप में काम करने का संकल्प लिया और पूर्ववर्ती छात्रों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर बिट्सा की नयी कार्यसमिति का गठन किया गया. अध्यक्ष अमित राज, उपाध्यक्ष उमेश साह, सचिव श्वेता कुमारी बनाई गईं.
जमशेदपुर, श्याम झा: पूर्वी सिंहभूम के कदमा स्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय के पास शनिवार की देर रात युवकों ने नशे की हालत में उत्पात मचाया. नशे की हालत में युवकों ने कार्यालय के कर्मचारी से हाथापाई की. इसके बाद कर्मचारी के गेट बंद करने पर युवकों ने सड़क पर पड़े प्लास्टिक डब्बे (यातायात बेरियर में इस्तेमाल किया जाने वाला) को कार्यालय के गेट पर फेंका. पत्थर भी चलाया. सूचना मिलने पर कदमा थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस चार युवकों को पकड़ा. सभी टेंपो चालक थे. पुलिस उनकी टेंपो भी थाना ले गई. कदमा थाने में युवकों ने माफी मांगी. इसके बाद रविवार को पुलिस ने सभी युवकों को छोड़ दिया. पुलिस के अनुसार नशे की हालत में युवकों ने उत्पात किया था, लेकिन इस संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है. इस कारण युवकों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.
रांची: रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज ने सेकंड वी एस मल्लार मेमोरियल लीगल एड कंप्टीशन में पूरे भारत में द्वितीय स्थान हासिल किया है. यह प्रतियोगिता नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बेंगलुरु व सेंटर फॉर एनवायरमेंटल लॉ एजुकेशन रिसर्च एंड एडवोकेसी के द्वारा तथा डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस, मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था. पूरे भारत से पचास से अधिक लॉ यूनिवर्सिटीस ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. संस्थान के निदेशक डॉ सच्चिदानंद मिश्रा ने लीगल एड टीम को बधाई दी और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…