मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: रांची की हिन्दपीढ़ी जागृति समिति का भव्य जागरण 25 नवंबर को
रांची: हर साल की तरह इस बार भी हिन्दपीढ़ी जागृति समिति की ओर से माता का भव्य जागरण आयोजित किया जा रहा है. 25 नवंबर को हिंदपीढ़ी मिडिल स्कूल में जागरण का आयोजन किया जा रहा है. इस साल जमशेदपुर से दलजीत दीवाना, धनबाद से श्वेता तिवारी, राधारानी और हरियाणा से जुगनू कलाकार माता का भजन प्रस्तुत करेंगे. कई मनोरम झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी. समिति के अध्यक्ष सूरज प्रकाश छाबड़ा, सचिव नीतीश कुमार सिन्हा, मंत्री शक्ति रामायण सिंह ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरण में शामिल हों.
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने जानकारी दी कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 554वां प्रकाश पर्व 25 नवंबर को रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में मनाया जाएगा. इस उपलक्ष्य में सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:30 बजे तक विशेष भव्य दीवान सजाया जाएगा. इसमें जिसमें सिख पंथ के विश्व विख्यात कीर्तनी जत्था भाई अमरजीत सिंह जी तान तथा भाई अमनदीप सिंह जी लुधियाना वाले तथा भाई ओंकार सिंह जी दरबार साहिब अमृतसर वाले विशेष रूप से शिरकत करेंगे. मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा. दोपहर 2.30 बजे गुरुद्वारा मैदान से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा.
विश्रामपुर : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया. ट्रैक्टर मालिक मामले को रफादफा करने में जुटा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. रेहला थानाप्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि मृतक के परिजनों से अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.आवेदन मिलते ही कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी. गढ़वा बेलचंपा के मजदूर ललन पासवान की मौत हो गयी है, जबकि उसी गांव का दूसरा मजदूर कबीर पासवान गंभीर रूप से घायल है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रांची: राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 26, 27 व 28 नवंबर को रांची के राजभवन के समक्ष महापड़ाव ऐतिहासिक होगा. ये बातें प्रेस वार्ता में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक, एटक के महासचिव अशोक यादव, एक्टू के सचिव शुभेंदु सेन, इंटक के संजीव सिन्हा, सीटू के अनिर्वान बोस, अखिल भारतीय किसान महासभा के पूरन महतो, मजदूर नेता अजय कुमार सिंह, आदिवासी जन अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा ने कहीं.
जमशेदपुर: स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में 5 दिनों तक चलने वाला बाल मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया. इस बाल मेले में बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, जीवन का लक्ष्य, जीवन में खेलकूद का महत्व, समाज को लीड करने समेत कई पहलुओं पर चर्चा हुई.
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक आर्मी के जवान का शव पेड़ से लटका मिला है. जवान के शरीर पर चोट के भी निशान हैं. ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है. सिटी एसपी, हटिया डीएसपी सहित आर्मी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. जानकारी के मुताबिक, जवान छुट्टी लेकर घर आने वाला था.
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…