मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: खरसावां गोलीकांड के शहीदों को आम आदमी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
खरसावां: आप नेता बिरसा सोय के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की ओर से खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौके पर आप नेता बिरसा सोय ने कहा कि खरसावां गोलीकांड को हुए 76 वर्ष साल हो गये, परंतु अब तक सरकारी स्तर पर न तो शहीदों की पहचान हो सकी और न ही उनके आश्रितों को सम्मान मिला. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के 23 साल के बाद भी खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को राज्य सरकार न्याय नहीं दिला पायी. आम आदमी पार्टी शहीदों के सपनों को साकार करेगी. उन्होंने राज्य सरकार से खरसावां गोलीकांड के शहीदों की पहचान के लिये उच्च स्तरीय समिति गठन करने की मांग की. साथ ही खरसावां गोलीकांड की घटना को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है.
पलामू: पांकी-मेदिनीनगर मार्ग के बांदूबार गांव चौक स्थित दो बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक अरूण सोनी की मौत हो गयी. मृतक अरूण पांकी थाना क्षेत्र के सुडी पंचायत के बुढ़ाबार का रहने वाला था. दूसरी बाइक पर सवार बबलू मोची, विवेक पासवान व नवल कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पांकी के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. तीनों घायल युवक सुड़ी पंचायत के सखुइयाटाड़ के रहने वाले हैं. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार अरुण सोनी कुंदरी से पिता नरेश सोनी से मिलकर गांव लौट रहा था. मृतक के पिता नरेश सोनी कुंदरी में ही सोना चांदी का व्यवसाय करते हैं. मूल गांव बुढ़ाबार में है. ग्रामीणों ने बताया कि पांकी की ओर अरूण जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा आ रही बाइक ने सीधी टक्कर मार दी. जिससे अरुण सोनी की घटनास्थल पर मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पांकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों की सूचना दे दी गयी है. इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बोकारो, रंजीत: बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी डॉ माइकल राज एस सोमवार को बोकारो पहुंचे. बोकारो परिसदन में एसपी प्रियदर्शी आलोक के नेतृत्व में डॉ माइकल का स्वागत किया गया. आईजी डॉ माइकल ने एसपी से बोकारो के बारे में जानकारी ली. विभिन्न विषयों पर देर तक बातचीत की. इसके बाद डॉ माइकल सेक्टर चार स्थित कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया. डॉ माइकल का स्वागत करनेवालों में मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, चास एसडीपीओ पुरूषोत्तम कुमार सिंह, यातायात डीएसपी पूनम मिंज, इंस्पेक्टर अमित रौशन कुल्लू, इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर प्रभाकर मुंडा, इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, इंस्पेक्टर दुल्लड चौडे, इंस्पेक्टर संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं. आईजी डॉ माइकल राज एस वर्ष 2006 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. प्रारंभिक शिक्षा तमिलनाडु से हुई. दिल्ली में पूसा कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की. झारखंड में बतौर एसपी रांची ग्रामीण, गढ़वा, लातेहार, चाइबासा, विशेष शाखा में कार्य कर चुके हैं. इसके बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में गये. छह साल तक सीबीआइ में रहे. सीबीआई चेन्नई में लंबे समय तक काम किया. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद विशेष शाखा के डीआईजी थे. आईजी पद पर प्रोन्नति मिलने के बाद तैनाती बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी के पद पर की गयी. आईजी असीम विक्रांत मिंज के जाने के बाद लंबे समय तक आईजी बोकारो प्रक्षेत्र का पद खाली था.
रांची: 1 जनवरी से 15 दिनों के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण अभियान का शुभारंभ बिरसा नगर से किया गया. प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने हरदाग के पास चिटीर गांव के सेवा बस्ती में जनजातीय परिवार को पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्रक एवं श्री राममंदिर का प्रस्तावित चित्र देकर निमंत्रण दिया. इस अवसर पर मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा भगवान राम सामाजिक समरसता के सबसे बड़े उदाहरण हैं. सभी लोग इस उत्सव में सम्मिलित हों, समाज का कोई वर्ग अछूता ना रहे इस दृष्टि से हर जगह आमंत्रण पहुंचना है. इस गांव के लोगों ने निधि समर्पण अभियान में भी बढ़ चढ़कर योगदान किया था और आज श्री राममंदिर का निर्माण होने और प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी मिलने पर बहुत ही प्रसन्न हु. ग्रामीणों ने कहा समय निकालकर वे भी अयोध्या धाम को दर्शन के लिए अवश्य जाएंगे. बिरसानगर के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाया गया, जिसमें महानगर बजरंग दल संयोजक अंकित सिंह ,बिरसानगर संयोजक विजय मिश्र, मुकेश गिरी, अर्चना सिंह, परमेश्वर वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता लगे हुए हैं.
रांची: नववर्ष पर रांची के पहाड़ी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा. सुबह 3 बजे पहाड़ी मंदिर में सरकारी पूजा आरंभ हुई और पहाड़ी बाबा का श्रृंगार एवं आरती मंदिर के मुख्य पुजारी कबीरदास बाबा एवं पिंटू बाबा द्वारा किया गया. सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था. जैसे-जैसे दिन शुरू हुआ भक्तों का जनसैलाब बढ़ता ही गया और मंदिर बन्द होने तक भक्तों का आना जारी रहा. करीब 150000 से 200000 लाख भक्त पहुंचे. रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के लगभग दो सौ वोलेंटियर तैनात थे. समिति के द्वारा भोग वितरण किया गया. सभी के लिए पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. मौके पर रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष एनएन पांडेय, सचिव राकेश सिन्हा, राजेश साहू, बादल सिंह, मेहुल प्रसाद, अरुण वर्मा, मृत्युंजय सिंह, दीपक नंदा, राज कुमार तलेजा, रजत शर्मा , उर्मिला चौधरी, राम सिंह, अमृत रमन आदि मौजूद रहे.
खूंटी, चंदन: विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नगर इकाई के द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत देकर लोगों को निमंत्रण दिया गया. इस अवसर पर स्थानीय नेताजी चौक स्थित देवी मंडप में पूजित अक्षत से माता को निमंत्रण दिया गया. विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अक्षत को मंदिर से बाहर निकाला गया. इस अवसर पर विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने मंदिर परिसर तथा आसपास के घर एवं दुकान में जाकर लोगों को पूजित अक्षत देकर निमंत्रण दिया. विधायक ने कहा कि राम मंदिर में सभी की आस्था है. उस राम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होना है. राम लला के दर्शन के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. लोगों से राम मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को लोग अपने-अपने घरों में पांच दीया जरूर जलाएं. विश्व हिन्दू परिषद के मुकेश जायसवाल ने बताया कि पूजित अक्षत से सभी जिलेवासियों को घर-घर जाकर न्योता दिया जायेगा. 22 जनवरी को लोग अपने परिवार के साथ नजदीक के मंदिर में जाकर पूजा करेंगे. शाम में महाआरती का आयोजन किया जायेगा. जिसमें सभी सनातनी हिस्सा लेंगे. रात में लोग अपने-अपने घरों में प्रभु श्रीराम के नाम का दीया जलाकर दिव्य दीपावली मनायेंगे. मौके पर शशि पांडेय, सुरेश मिश्र, विकास मिश्र, विशाल कुमार, प्रकाष अधिकारी, ज्योतिष भगत, अनूप साहू, जयभाला, संजीव चौरसिया, बालमुकुंद कश्पय, विषाल साहू, संजय साहू, सुरेष जायसवाल, प्रियंक भगत सहित अन्य उपस्थित थे.
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…