मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के हरमू मैदान में 13 जनवरी से होगी श्री राम कथा
रांची: हनुमान सेवा संस्थान, रांची के तत्वावधान में हरमू मैदान में 13 जनवरी से श्रीराम कथा होगी. श्री राम कथा आयोजन समिति व हनुमान सेवा संस्थान के संरक्षक राकेश भास्कर ने बताया कि हरमू मैदान में 13 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक श्री राम कथा होगी. महामंडलेश्वर स्वामी डॉ उमाकान्तानन्द सरस्वती जी महाराज अपने मुखारविंद से श्री राम कथा की अमृत वर्षा करेंगे. श्री राम कथा सायं 3:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक होगी. 22 जनवरी को हवन एवं भंडारा का भी कार्यक्रम होगा.
रांची: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘कैंसर मुक्त भारत’ योजना अंतर्गत रिम्स में Tertiary Cancer Care की स्थापना के लिए उपलब्ध फंड से कैंसर के उपचार के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों तथा लिनियर एक्सेलरेटर, brachy थेरेपी, 4D सीटी सिमुलेटर एवं सह-उपकरणों के तत्काल क्रय एवं भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए फंड के ससमय इस्तेमाल को लेकर रिम्स में बैठक की गयी. भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की वरीय पदाधिकारी सरिता नायर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में झारखंड स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि डॉ लाल मांझी, रिम्स निदेशक प्रो (डॉ) राजीव कुमार गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन्द्र बिरुआ व अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. बैठक में रिम्स के रेडियोथेरापी विभाग शीघ्रताशीघ्र उपकरणों के क्रय हेतु प्रपत्र तैयार कर भारखण्ड स्वास्थ्य विभाग के प्रोक्योरमेंट सेल को निविदा प्रकाशित करने हेतु समर्पित करने का सुझाव दिया गया. डॉ मांझी ने आश्वस्त किया कि JMHIDPCL के उच्चाधिकारियों से मिलकर वह इन उपकरणों की निविदाओं का त्वरित गति से निष्पादन हेतु विमर्श करेंगे ताकि राज्य की जनता को उच्च तकनीक के कैंसर रोधी उपचार शीघ्र मुहैया हो सके.
रांची: 5 जनवरी की रात 10 बजे जमशेदपुर निवासी अमरजीत कुमार सिंह के सिर में गोली लगी थी. इस घटना के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वहां की टीम ने इमरजेंसी सर्जरी की और उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया था. यह मरीज रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में भर्ती हुआ. गोली का छोटा टुकड़ा सिर की हड्डी को डैमेज कर ब्रेन तक पहुंच गया था. डॉ प्रो सीबी सहाय के नेतृत्व में इनका सफल ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के दौरान गोली के पार्ट को हटाया गया. ब्रेन के क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक किया गया. स्कल की हड्डियों को भी रिपेयर किया गया. इस ऑपरेशन में डॉ प्रो सीबी सहाय, डॉ विवेक, डॉ दीपक, डॉ विकास कुमार, डॉ रवि, डॉ नारायण, डॉ राहुल तथा एनेस्थीसिया की टीम से डॉक्टर सौरव एवं अन्य शामिल थे. ओटी स्टाफ में सुनील और नीलम शामिल थे.
रांची: झारखंड प्रांत में श्रीरामजन्मभूमि से आये पूजित अक्षत व श्रीरामललाजी के नूतन मंदिर का चित्र देकर निमंत्रण देने के अभियान के चौथे दिन सभी ज़िलों, पंचायतों एवं गांवों में घर-घर जाकर लाखों परिवार को निमंत्रण दिया गया. रांची के धुर्वा स्थित एक अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामजी की कृपा से हम सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर निमंत्रण देने का अवसर मिला है. हमारे जीवन के लिए एक बड़ा पुनीत कार्य है. उन्होंने कहा 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए संपूर्ण देश के साथ साथ झारखंड में भी मंदिरों में कार्यक्रम करने तथा दीपोत्सव की तैयारी चल रही है. झारखंड में लगभग 25000 अधिक मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम होंगे, साथ ही सभी घरों में दीपोत्सव होगा. इस अभियान में अध्यक्ष कैलाश केसरी, रांची महानगर के कार्यवाह दीपक पांडे, सुबोध कुमार, पारसनाथ मिश्रा, विनय जायसवाल, रेणु अग्रवाल,अध्यक्ष कैलाश केसरी, नीरज सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
बरकट्ठा(हजारीबाग), रेयाज खान: धरगुल्ली कुदर मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने नायक बस के ऑनर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना मंगलवार की रात लगभग 7 बजे के करीब ढलकी टांड बगोदर के समीप घटी. बरकट्ठा से अपनी मोटर साइकिल पर घर जा रहे ग्राम कुदर बगोदर निवासी तालेवर नायक (45 वर्ष) पर घात लगाये बैठे हमलावरों ने तीन गोली मारी. गंभीर अवस्था में लोग तुरंत इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले गये. मामले की सूचना मिलते ही बगोदर और गोरहर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची. तालेवर नायक की स्थिति गंभीर है.
रांची: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा आज मंगलवार को पांचवें दिन प्रभातफेरी सुबह छह बजे गुरुद्वारा साहब के दर्शन दिऊडी से निकलकर विजय कटारिया, चुन्नी लाल पपनेजा, गोपाल दास सरदाना, नानक चन्द्र अरोड़ा, मुकेश तलेजा, राजेंद्र मक्कड़ ,नन्द किशोर अरोड़ा की गलियों तथा गेरा चौक होते हुए वापस दर्शन दिऊडी गेट पहुंचकर अरदास के साथ विसर्जित हो गई. फेरी के समापन पर संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया. फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ,नीता मिढ़ा, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर ने नासरो मनसूर गुर गोविंद सिंह, एजदी मनसूर गुर गोबिंद सिंह… एवं मन पियारिया जिओ मितरा गोबिंद नाम समाले, मन पियारिया जी मितरा हर निबहै तेरे नाले…तथा गोबिंद प्रीत लागी अत प्यारी…जैसे कई शबद गायन करते हुए संगत को गुरवाणी से जोड़ा. सरदार भूपेंद्र सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की. मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की.
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…