मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News: हजारीबाग में डॉक्टर को गोली मारी
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर को गोली मार दी गई है. बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के भेलवारा के पास चिकित्सक पर गोलीबारी हुई है.
झारखंड पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. दो वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं. इन्हें चतरा के वशिष्ठनगर पुलिस ने मोरैनवा टोल प्लाजा के पास से दबोचा है. डीएसपी ने यह जानकारी दी.
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे से टेट पास पारा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुलाकात की. उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया. टेट पास पारा शिक्षकों की मांग के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा सहायक आचार्य की नियुक्ति में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. संघ ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में विषयवार कटऑफ का प्रावधान टेट पास पारा शिक्षकों के लिए शिथिल करने की मांग पर राज्य सरकार की ओर सकारात्मक पहल का आश्वासन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने दिया. सहमति बनी कि सहायक आचार्य नियुक्ति में आरक्षण के प्रावधानों के कारण जो टेट पास पारा शिक्षक वर्तमान में परीक्षा से वंचित रह जाते हैं, उन्हें भी भविष्य में संबंधित वर्ग के रिक्त पदों पर समायोजित किए जाने की मांग पर राज्य सरकार विचार करेगी.
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 जनवरी से 28 फरवरी तक राज्य में ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. सीईओ ने कहा कि हाल ही में कराए गए कैप सर्वे में यह तथ्य सामने आया था कि आम लोगों में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर जो जागरूकता का स्तर होना चाहिए वह अपेक्षा के अनुसार नहीं मिला.
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे से राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार (8 जनवरी) को मुलाकात की. श्री चौबे ने स्वयंसेवक संघ के सदस्यों के लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर के प्रधान संपादक और वरीय संपादक धमकी बाद झूठा मुकदमा दर्ज कराने का विरोध हो रहा है. इसके विरोध में गांधी सेवा सदन में धनबाद प्रेस क्लब का धरना है.