मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News: अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में घुसा, नशे में था ड्राइवर
चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आयता गांव के पास अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में चला गया. इस दौरान ट्रक चालक घायल हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उपचार के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. घटना रविवार रात की है. चालक नशे में धुत था.
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक ने खूंटी के व्यवहार न्यायालय परिसर में बने अधिवक्ता शेड का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि खूंटी में पहले अधिवक्ता प्लास्टिक के बने शेड और छतरी लगाकर काम करने को मजबूर थे.
खूंटी जिला प्रशासन की सख्ती के बाद जिले में बालू और पत्थर के अवैध खनन तथा परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. रविवार को कर्रा की सीओ वंदना भारती के नेतृत्व में सघन छापेमारी हुई. कर्रा और जरियागढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से बालू लदे आठ हाइवा जब्त किए गए. कर्रा-गोविंदपुर मुख्य सड़क से बालू लदे चार हाइवा तथा तिमड़ा, तिलमी और उड़िकेल से चार हाइवा को पकड़ा गया है. चारों हाइवा बालू को गिरा कर भागने का प्रयास कर रहे थे. छापेमारी टीम ने खदेड़ कर हाइवा को पकड़ लिया.
अंजय श्रीवास्तव बिरसा मुंडा कारा के नये जेलर बने हैं. सोमवार या मंगलवार से वे अपना योगदान देंगे.
धनबाद एसएसपी के निर्देश पर रविवार को पुलिस की एक टीम ने डोमनपुर सिक्स लेन के इलाके में छापा मारा है. राजगंज थानेदार आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी में चाहरदिवारी के अंदर अवैध रूप से जमाकर रखे गए चोरी का कोयला जब्त किया गया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोयला करीब साढ़े तीन 300-400 टन के करीब है. इसे विभिन्न कोलियरियों से अवैध रूप से खनन व परिवहन कर डोमनपुर के उक्त ठिकाने पर जमा किया गया था. इसे कहीं बाहर तस्करी के लिए रखा गया था.
चतरा पुलिस ने टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर सहित पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया हैं. साथ ही भारी मात्रा में हथियार जब्त किये गए हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों में टंडवा थाना क्षेत्र के होन्हे गांव निवासी सब जोनल कमांडर आदेश कुमार गंझू उर्फ प्रभाकर, सक्रिय सदस्य लालदेव कुमार गंझू, पिंटू कुमार गंझू, राजेश कुमार गंझू, मारंगलोइया गांव निवासी उपेंद्र कुमार गंझू उर्फ भोला शामिल हैं. उग्रवादियों के पास से एक 0.315 राईफल, दो देशी पिस्टल, 0.315 बोर का पांच चक्र जिंदा गोली, नौ एमएम का तीन चक्र जिंदा गोली, एक एयर पिस्टल, छह मोबाईल, दो धारदार चाकू, 18 पीस नक्सली पर्चा, एक लाल रंग का मार्कर, काला व चितकबरा रंग का बैग जब्त किया गया.