मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Jharkhand Breaking News LIVE: नेतरहाट के अयगु गांव में भालू के हमले में एक व्यक्ति बुरी तरह हुआ घायल
रिपोर्ट: वसीम
नेतरहाट के अयगु गांव में भालू के हमले में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. उसे ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड पहुंचाया गया, जहां डॉ देवदास कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार अयगु निवासी अनोनिस लकड़ा (70) अपने पालतू जानवरों को चरा कर लौट रहा था. जहां देर शाम भालू ने उस पर हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया.
मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) में बोनस समझौता हुआ. यहां के 65 कर्मचारियों को इस वर्ष 19 प्रतिशत बोनस मिलेगा. एमटीएमएच प्रबंधन व कर्मचारी यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते के तहत अधिकतम 80 व न्यूनतम 46 हजार रुपये मिलेंगे.
घाघरा प्रखंड के नवडीहा बरटोली में आंगनबाड़ी केंद्र की छत टूट कर गिरने से आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए. वहीं सहायिका व सेविका को भी चोट लगी है. सभी घायलों को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. जहां इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर उपायुक्त सुशांत गौरव घाघरा अस्पताल पहुंचे. घायल बच्चों के इलाज की व्यवस्था कराये. बताया जा रहा है कि भवन काफी जर्जर है. उसी जर्जर भवन में बच्चे बैठे थे. तभी भवन का प्लास्टर टूटकर बच्चों के ऊपर गिरा. स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया.
सिमडेगा (रविकांत साहू) : नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी देव कुमार राम को नगर परिषद के सभागार में विदाई दी गई. नगर परिषद कार्यालय के सभागार में निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी देव कुमार राम ने नए कार्यपालक पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार को पदभार सौंपा. नगर परिषद के अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने नये कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र कुमार तथा निर्वतमान कार्यपालक पदाधिकारी देवकुमार राम को बुके सौंपा. एसडीओ ने कहा कि नगर परिषद में कुछ चीजों में बदलाव किया जाएगा. कार्य करने के तरीकों में बदलाव नहीं लाने पर कुछ लोगों को परेशानी होगी.
जमशेदपुर के एनटीटीएफ में ‘रोप इन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एनटीटीएफ के नए बैच के छात्रों के 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ. दलीय बद्धता एवं समय प्रतिबद्धता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए योग एवं समूह पीटी का प्रदर्शन देखने लायक था. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रीता जॉन ने किया. उन्होंने बताया कि आज के इस युग में तकनीकी शिक्षा एक अनिवार्य विषय है और इसे पूरा करने में संस्थान पूर्णरूपेण सक्षम है. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि प्रवीण एम एवं संस्थान की प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई. प्रशिक्षण के संयोजक मनीष कुमार ने उपलब्धियों से उपस्थित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को अवगत कराया.
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…