Jharkhand Breaking News LIVE: लोहरदगा सीओ सह बीडीओ की हार्ट अटैक से मौत, गुमला व लोहरदगा में शोक की लहर

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
6:45 PM. 31 Aug 22 6:45 PM. 31 Aug

लोहरदगा सीओ व प्रभारी बीडीओ अरूण कुमार तिर्की की हार्ट अटैक से मौत

गुमला शहर के पालकोट रोड निवासी सह लोहरदगा सीओ व प्रभारी बीडीओ अरूण कुमार तिर्की का हार्ट अटैक से बुधवार को निधन हो गया. उनके निधन की सूचना गुमला शहर में आग की तरह फैल गयी. देखते ही देखते उनके कई शुभचिंतक अस्पताल में उमड़ पड़े. लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया.

6:45 PM. 31 Aug 22 6:45 PM. 31 Aug

सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

रांची : सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपियों को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. ये मामला रातू थाना क्षेत्र का है. प्रशिक्षु डीएसपी ने कार से पीड़िता को मुक्त कराया था.

6:45 PM. 31 Aug 22 6:45 PM. 31 Aug

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व आईपीएस अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा है कि उन्हें उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखा जायेगा.

6:45 PM. 31 Aug 22 6:45 PM. 31 Aug

पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार की बेल रिजेक्ट

रांची : झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार की बेल रिजेक्ट हो गयी है. अदालत में उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की थी. सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

6:45 PM. 31 Aug 22 6:45 PM. 31 Aug

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता विमान से रायपुर गए

झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता विमान से रायपुर गए. रात में कांग्रेस के मंत्रियों को लेकर वे लौटेंगे. आपको बता दें कि मंगलवार को ही यूपीए के विधायक रायपुर पहुंचे हैं.

6:45 PM. 31 Aug 22 6:45 PM. 31 Aug

प्रेम प्रकाश की रिमांड 6 दिनों के लिए बढ़ी

रांची : प्रेम प्रकाश की रिमांड 6 दिनों के लिए बढ़ी है. ईडी ने अदालत से 8 दिनों की रिमांड मांगी थी. अब 6 सितंबर को ये ED कोर्ट में पेश होंगे.

6:45 PM. 31 Aug 22 6:45 PM. 31 Aug

गिरिडीह से दो साइबर अपराधी अरेस्ट

गिरिडीह (मृणाल) : साइबर थाना पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गांडेय थाना इलाके के पुनीडीह से सचिन कुमार वर्मा और मिथलेश कुमार वर्मा नामक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. 4 मोबाइल फोन ओर एक लेपटॉप बरामद किया गया है. योनो एप के जरिये ठगी करते थे. 20 लाख रुपये से अधिक ट्रांजेक्शन का साक्ष्य मिला था. तीन लाख रुपये की ठगी के रुपयों से मोबाइल खरीदा था. साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, साइबर इंसेक्टर आदिकान्त महतो ने जानकारी दी.

6:45 PM. 31 Aug 22 6:45 PM. 31 Aug

महिला आयोग की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने कहा, पीड़िता का फोटो वायरल होने से रोकें

राष्ट्रीय महिला आयोग की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की एक टीम बुधवार को दुमका पहुंची. महिला आयोग की लीगल काउंसलर शालिनी सिंह ने बताया कि दो सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की. महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और झारखंड के पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी. उन्होंने कहा कि अभी वह इस मामले में कुछ भी खुलासा नहीं करेंगी, लेकिन शालिनी सिंह ने कहा कि पीड़िता के फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. इसे रोका जाना चाहिए.

2:50 PM. 31 Aug 22 2:50 PM. 31 Aug

हेलीकॉप्टर से रायपुर जाने की तैयारी

सीएम हेमंत सोरेन, सत्यानंद भोक्ता और प्रदीप यादव रायपुर जा सकते हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार सभी हेलीकॉप्टर से रायपुर जायेंगे. वहीं कल सीएम सभी कैबिनेट मंत्री को लेकर लौटेंगे. कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह रायपुर के लिए निकले चुके हैं.

1:53 PM. 31 Aug 22 1:53 PM. 31 Aug

देवघर पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा देवघर पहुंचे हैं. तीनों स्पेशल चार्टर प्लेन से देवघर पहुंचे. यहां से सभी दुमका में पीड़िता अंकिता के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

1:15 PM. 31 Aug 22 1:15 PM. 31 Aug

बम ब्लास्ट से युवक घायल

आदित्यपुर स्थित निर्मल नगर में सुतली बम फटने से एक युवक और एक बच्चा घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

11:54 AM. 31 Aug 22 11:54 AM. 31 Aug

बेहतर इलाज के लिए बच्ची को दिल्ली किया जा रहा एयरलिफ्ट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा की बच्ची के परिजनों को एक लाख रूपये की सहायता राशि सौंपी गई. वहीं उसके बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा रहा है. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

11:47 AM. 31 Aug 22 11:47 AM. 31 Aug

अंकिता के घर पहुंचे झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम

दुमका कांड की पीड़िता अंकिता के घर झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि दोषी को फांसी की सजा मिलनी चाहिये. वहीं विधायकों के रायपुर जाने के सवाल पर कहा कि झारखंड की रणनीति झारखंड में बननी चाहिए ना कि छत्तीसगढ़ में. वह इसलिए नहीं गए क्योंकि क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति है. लोग पलायन कर रहे हैं. वे पलायन की स्थिति का आकलन कर रहे हैं कि कितने लोग पलायन कर गए. रायपुर जाने से ज्यादा जरूरी अपने क्षेत्र की जनता के लिए यह सब करने की है.

10:44 AM. 31 Aug 22 10:44 AM. 31 Aug

रैपिड एक्शन फोर्स और जैप के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

दुमका में रैपिड एक्शन फोर्स और जैप के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला. वहीं जवानों ने अंकिता के मुहल्ले जरूवाडीह की ओर भी फ्लैग मार्च निकाला. उपविकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी सहित कई पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. मौके पर सशत्र पुलिस बलों की तैनाती हुई है. जिले में धारा 144 बरकरार है.

10:07 AM. 31 Aug 22 10:07 AM. 31 Aug

सांसद गीता कोड़ा ने दुमका में अंकिता के परिजनों से की मुलाकात

सांसद गीता कोड़ा आज दुमका पहुंची हैं. जहां उन्होंने जरूवाडीह में अंकिता के घर कर परिजनों से मुलाकात की.

9:39 AM. 31 Aug 22 9:39 AM. 31 Aug

गिरिडीह में जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

रिपोर्ट : मृणाल सिन्हा, गिरिडीह

पुराना पुलिस लाइन में वायरलेस डियूटी में तैनात जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. जवान का नाम अमित कुमार सिंह है. वह बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था. मौके पर एसडीपीओ, डीएसपी व अन्य पदाधिकारी पहुंचे.

8:59 AM. 31 Aug 22 8:59 AM. 31 Aug

पूर्व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार

आदिवासी नौकरानी को प्रताड़ित करने के मामले में भाजपा की पूर्व नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है. अरगोड़ा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है. उन्हें थाना लाया जा रहा है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >