Jharkhand Breaking News LIVE: 21वां देवघर पुस्तक मेला 12 जनवरी से

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
2:41 AM. 30 Oct 23 9:11 PM. 29 Oct

21वां देवघर पुस्तक मेला 12 जनवरी से

देवघर: 2024 में 12 से 22 जनवरी तक 21वें देवघर पुस्तक मेले का आयोजन होगा. आयोजन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता युधिष्ठिर प्रसाद राय ने की. आयोजन के संबंध में मेला संयोजक डॉ सुभाष चंद्र राय ने जानकारी दी कि पुस्तक मेला के सफल संचालन के लिए कोर कमेटी का गठन किया जायेगा. इसकी बैठक पांच नवंबर को रेड रोज स्कूल में संध्या 5 बजे होगी. बैठक में पुस्तक मेला आयोजन समिति के उपाध्यक्ष द्वय प्रो रामनंदन सिंह, मोतीलाल द्वारी, सहसंयोजक आरसी सिन्हा, मेला प्रभारी आलोक मल्लिक, मेला व्यवस्थापक पवन टमकोरिया, कोषाध्यक्ष रामसेवक गुंजन और राजेश कुमार के अलावा डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ भारतेंदु दुबे, एसपी सिंह, डॉ अरविंद कुमार वाजपेयी, प्रशांत कुमार सिंह, डॉ विजय शंकर, डॉ प्रणय कुमार, रीता राज, माया केसरी, सारिका शाह, विपिन मिश्रा, कुमार राजेश, सुमन कुमार वाजपेयी, डॉ राजीव रंजन सिंह, रामकिशोर प्रसाद सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे.

2:41 AM. 30 Oct 23 9:11 PM. 29 Oct

मिट्टी का कलश लेकर देवघर बीजेपी की टीम दिल्ली रवाना

देवघर: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका निर्माण में देवघर की मिट्टी का भी उपयोग किया जायेगा. रविवार को बीजेपी के जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास के नेतृत्व में सभी मंडलों से मिट्टी के कलश के साथ कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो गये. रांची से स्पेशल ट्रेन से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए. विधायक ने बताया कि देवघर जिले के सभी मंडलों से स्वतंत्रता सेनानी के घर व धार्मिक स्थानों से मिट्टी लेकर रांची में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में एकत्र की गयी. उसके बाद मिट्टी लेकर रांची एक साथ जा रहे हैं. दिल्ली की अमृत वाटिका में इस देवघर के नाम से मिट्टी रखी जायेगी व एक पौधा लगाया जायेगा. दिल्ली जाने वालों में पंकज सिंह भदौरिया, अधीर भैया, निरंजन देव, सुनील यादव, श्यामदेव चौधरी, महेंद्र भोक्ता, सुधीर सिंह, जयप्रकाश सिंह, जगरनाथ यादव, मोहन कुमार, मनोज झा, गुलाब मंडल, चंदन कुमार, कुंदन पांडेय, धनंजय कुमार, सचिन रमानी आदि थे.

2:41 AM. 30 Oct 23 9:11 PM. 29 Oct

गुमला में सड़क हादसे में पूर्व मुखिया के बेटे की मौत, दो घायल

गुमला शहर के पुग्गू करमडीपा के समीप रविवार की शाम को सड़क हादसे में आंजन पंचायत के पूर्व मुखिया रंजय उरांव के पुत्र रोहित उरांव की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में मृतक का साथी दिलीप उरांव व एक अन्य युवक घायल है. घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार थे और ये लोग लिटाटोली गांव से आंजन पंचायत जा रहे थे. तभी पुग्गु करमडीपा नेशनल हाइवे के समीप सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई. इसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए. कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार तीनों युवक रविवार की सुबह लिटाटोली गांव में लगे मेला में शामिल होने गए थे. मेला में शामिल होने के बाद ये लोग देर शाम को अपने गांव लौट रहे थे. तभी हादसा हुआ है.

2:41 AM. 30 Oct 23 9:11 PM. 29 Oct

झारखंड सोशल फोरम का आयोजन 30 अक्टूबर से

रांची: झारखंड सोशल फोरम का आयोजन 30-31 अक्टूबर को रांची के कामिल बुल्के पथ स्थित एसडीसी सभागार में होगा. इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इस सम्मेलन में कई कार्यशालाएं होंगी.

2:41 AM. 30 Oct 23 9:11 PM. 29 Oct

गुरु नानक सेवक जत्था का रक्तदान शिविर, 12 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रांची: गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरु नानक भवन परिसर में लगाया गया. सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस शिविर में कुल 12 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. यह शिविर नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया. जत्था द्वारा सभी ब्लड डोनर्स को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए. इस शिविर में सेवा सदन के डॉक्टर एस के सिंह, डॉक्टर शिखा, विकास कुमार, रविंद्र कुमार, लक्ष्मी कुमारी, बहमनी कुमारी एवं प्रियंका कुमारी के अलावा जत्था के सूरज झंडई, रुद्र गिरधर, कनीश गाबा, गीतांशु तेहरी, आयुष पपनेजा, इनिश काठपाल, वंश डावरा समेत अन्य की भागीदारी रही.

2:41 AM. 30 Oct 23 9:11 PM. 29 Oct

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने टुंडी में कई योजनाओं का किया ऑनलाइन शिलान्यास

टुंडी, धनबाद: झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को टुंडी प्रखंड में कई योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पचास-पचास हजार तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 9500 रुपए का चेक कई लाभुकों के बीच वितरित किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के हित में हेमंत सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं के बारे में चर्चा की. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भी सभा को संबोधित किया और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया. इस क्रम में गुरुजी के आंदोलन के दौरान केंद्र बिंदु रहे मनियाडीह के पोखरिया आश्रम भी गए. इस दौरान वहां प्रस्तावित धुमकुड़िया हाउस के बारे में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मंत्री को जानकारी दी. वहां के बाद सभी डंडाटांड़ गए, जहां एक फुटबाल टूर्नामेंट कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर उपविकास आयुक्त शशि रंजन सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी इंदु रानी ,जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रमुख मालती मरांडी, जिप सदस्य मीना हेंब्रम, लोलिन बासकी, बीडीओ एस के चौरसिया,सीओ रवि कुमार,फूलचंद किस्कू,गिरिलाल किस्कू,कामेश्वर सिंह समेत कई लोग शामिल थे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >