Jharkhand Breaking News LIVE: गोड्डा में दुष्कर्म के दोषी को 20 साल जेल, एक लाख रुपये जुर्माना

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ...

Live Updates
10:26 PM. 28 Jan 23 10:26 PM. 28 Jan

गोड्डा में दुष्कर्म के दोषी को 20 साल जेल, एक लाख रुपये जुर्माना

गोड्डा जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय जनार्दन सिंह की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में दोषी को सजा सुनायी है. दुष्कर्म के दोषी को 20 साल जेल की सजा सुनायी गयी है. एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है.

10:26 PM. 28 Jan 23 10:26 PM. 28 Jan

गोड्डा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

गोड्डा: गोड्डा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बतायी जाती है. पुलिस ने आरोपी युवराज महतो ( 19 ‍वर्ष) पिता जयकांत महतो को गिरफ्तार कर लिया है

10:26 PM. 28 Jan 23 10:26 PM. 28 Jan

माओवादी दुर्योधन महतो ने संगठन छोड़ा, गद्दार घोषित

शीर्ष इनामी माओवादी दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश दा उर्फ अवधेश को संगठन से मोहभंग हो गया है. 15 जनवरी को ही नक्सली संगठन से वह अलग हो गया है. इस मामले में उतरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा (माओवादी) ने जानकारी दी है. संगठन ने उसे रिजनल कमेटी के सदस्य से निलंबित करते हुए गद्दार घोषित कर दिया है.

10:26 PM. 28 Jan 23 10:26 PM. 28 Jan

दाहू यादव व उसके भाई सुनील यादव के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

साहिबगंज : एक हजार करोड़ के अवैध खनन व मनी लाउंड्रिंग की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दाहू यादव को पूर्व में कई समन भेजा था. बावजूद इसके अब तक ईडी के समक्ष उसकी पेशी नहीं हुई थी. इस संबंध में प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने इश्तेहार जारी किया. दाहू यादव व उसके भाई सुनील यादव के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया.

10:26 PM. 28 Jan 23 10:26 PM. 28 Jan

लातेहार में फूड प्वाइजनिंग से 10 बच्चे बीमार

लातेहार: लातेहार में फूड प्वाइजनिंग से 10 बच्चे बीमार हो गए हैं. इन सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि बच्चों को मध्याह्न भोजन की जगह बासी बुंदिया ​खिलाया गया था और इसे खाकर बच्चे बीमार हो गये. दस्त होने के बाद इन बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

10:26 PM. 28 Jan 23 10:26 PM. 28 Jan

रांची में चला वाहन जांच अभियान, वसूला गया 2.34 लाख रुपये जुर्माना

रांची के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने शनिवार को रामपुर रिंग रोड क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच की. इस क्रम में 36 वाहनों से 2,34,210 रुपये का जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि वाहन सावधानी से चलाएं. जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

10:26 PM. 28 Jan 23 10:26 PM. 28 Jan

मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ केस दर्ज

जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के डोकीडीह गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस वालों पर पत्थरबाजी करने के मामले में मामला दर्ज किया गया है. बीडीओ प्रभाकर मिर्धा और थाना प्रभारी अभय कुमार के लिखित आवेदन पर नारायणपुर थाना में नामजद 80 एवं 300 से अधिक अज्ञात महिला एवं पुरुषों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है.

10:26 PM. 28 Jan 23 10:26 PM. 28 Jan

लातेहार में सिक्योरिटी गार्ड ने खुद का गला काटा

चंदवा : लातेहार के चंदवा में अभिजीत ग्रुप के बंद पड़े पावर प्लांट में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड ने खुद का गला काट लिया है. इलाज के दौरान मेदिनीनगर में उसकी मौत हो गयी.

10:26 PM. 28 Jan 23 10:26 PM. 28 Jan

मधुबन पहुंचे बाबा रामदेव

गिरिडीह: बाबा रामदेव झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन पहुंचे. बाबा रामदेव ने आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने संबोधित किया. केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने भी लोगों को संबोधित किया.

10:26 PM. 28 Jan 23 10:26 PM. 28 Jan

धनबाद में डॉ हाजरा की क्लिनिक सील, बाहरी के प्रवेश पर रोक

धनबाद में डॉ हाजरा क्लिनिक सील कर दी गयी है और पूरा अस्पताल खाली कराया गया है. किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. डॉक्टर दंपती का शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा गया है.

1:26 PM. 28 Jan 23 1:26 PM. 28 Jan

समारोह स्थल पर पहुंचे आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज 

पारसनाथ में महापारणा महोत्सव का आयोजन किया गया है. मधुबन में समारोह स्थल पर आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज का मौन व्रत टूटने के साथ उनके पहली वाणी को सुनने का श्रद्धालु इंतजार कर रहे है. फिलहाल, समारोह स्थल पर आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज पहुंच चुके हैं.

1:26 PM. 28 Jan 23 1:26 PM. 28 Jan

चतरा में CRPF कोबरा बटालियन और माओवादी के साथ मुठभेड़

चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के पलामू व चतरा बॉर्डर स्थित का कारीमांडर गांव के जंगल में चतरा सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और माओवादी नक्सली के बीच मुठभेड़ चल रही है. अब तक दोनों ओर से सैकड़ों गोली चल चुकी है. नक्सली विरोधी अभियान में निलकले कोबरा बटालियन के जंगल मे सर्च अभियान चलाते देख माओवादी ने गोली चलानी शुरू कर दी. हालांकि मुठभेड़ में एक नक्सली मारे जाने की सूचना मिली है. हालांकि इस घटना की अधिकारी पुष्टि नहीं हो पायी है.

1:26 PM. 28 Jan 23 1:26 PM. 28 Jan

राजभवन के सामने अमरन अनशन पर बैठे अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों में फिर से दो की हालत बिगड़ी

झारखंड राजभवन के सामने अमरन अनशन पर बैठे अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों में फिर से दो की हालत खराब हो गई है. जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि एक को एंबुलेंस से अस्पताल लो जाया गया. जबकि दूसरे को ऑटो से अस्पताल ले जाया गया.

1:26 PM. 28 Jan 23 1:26 PM. 28 Jan

पारसनाथ में महापरणा महोत्सव में भाग लेने मधुबन पहुंचे नेपाल के सांसद

पारसनाथ में महापारणा महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस महोत्सव में भाग लेने नेपाल के सांसद मधुबन पहुंच गये हैं.

1:26 PM. 28 Jan 23 1:26 PM. 28 Jan

पारसनाथ में महापारणा महोत्सव, हेलीकॉप्टर से किया गया पुष्पवर्षा

पारसनाथ में महापारणा महोत्सव किया गया. इस दौरान पारसनाथ पर्वत और मधुबन में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा किया गया.

1:26 PM. 28 Jan 23 1:26 PM. 28 Jan

पारसनाथ में महापारणा महोत्सव, हजारों की संख्या में उमड़ी भक्तों की भीड़

अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने पारसनाथ पर्वत पर महापारणा किया. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. पारसनाथ पर्वत महाराज के जयकारों से गूंज उठा. जैसी ही महाराज मंदिर की गुफा से बाहर निकले की सुबह से महाराज की एक झलक पाने के आतुर श्रद्धालुओं ने महाराज के जयकारे लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद महाराज ने सभी का अभिनंदन किया और मंदिर से बाहर निकल कर सीढ़ी पर खड़े होकर महापारणा किया.

1:26 PM. 28 Jan 23 1:26 PM. 28 Jan

बोकारो में आज अनुबंधकर्मी डीसी, सीएस कार्यालय के समक्ष भरेंगे हुंकार

बोकारो में आज सभी अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी एकजुट होकर सीएस कार्यालय के समक्ष हुंकार भरेंगे. संचालन उपाध्यक्ष शंकर महतो ने कहा कि बार-बार हमारी सहनशक्ति की परीक्षा ली जाती है. अब हमें हक के साथ न्याय चाहिए. सरकार हमें तुरंत ही नियमित करें.

8:05 AM. 28 Jan 23 8:05 AM. 28 Jan

नेफ्रो क्रिटिकल केयर पर सेमिनार आज से

नेफ्रो क्रिटिकल केयर एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में जिमखाना क्लब में 28 जनवरी से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है. आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ अमित कुमार और सचिव डॉ तापस कुमार साहू ने बताया कि देश में पहली बार ने नेफ्रो क्रिटिकल केयर सेमिनार का आयोजन होगा. इसमें बेल्जियम से डॉ एम मलब्रेन, यूके से डॉ मार्लिस ओस्टरमैन, ऑस्ट्रेलिया से भारतीय मूल के डॉ एसके दास व अमेरिका से प्रमोद गुरु शामिल होंगे.वहीं, लखनऊ से डॉ आरके शर्मा, दिल्ली से डॉ विवेकानंद झा, कोलकाता से डॉ अर्पित राय चौधरी, पुणे से वैलेंटाइन लोबो शामिल होंगे. इसके अलावा झारखंड और बिहार के विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल होंगे. सेमिनार में लिवर, किडनी व फेफड़ा के मरीज को गंभीर अवस्था में जाने से बचाने पर चर्चा की जायेगी.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >