Jharkhand Breaking News LIVE: गिरिडीह में पत्नी ने पत्थर से कूचकर की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
9:08 AM. 28 Jun 22 9:08 AM. 28 Jun

पत्नी से पत्थर से कूचकर की पति की हत्या

गिरिडीह (कुमार गौरव) : बगोदर थाना क्षेत्र के दामा में पत्नी के द्वारा पति की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. घटना देर रात की है. बताया जाता है कि मृतक रामचंद्र महतो (35) घर के बरामदे में सोया हुआ था. तभी देर रात पत्नी के द्वारा पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर बगोदर पुलिस दामा गांव पहुंची. आरोपी महिला कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर दबी जुबान से अवैध संबंध बताया जा रहा है. बताया जाता है कि मृतक मुंबई में रह कर काम करता था.

9:08 AM. 28 Jun 22 9:08 AM. 28 Jun

दुमका में राजभवन के समीप सड़क से निकल रहा धुआं

दुमका (आनंद जायसवाल) : उपराजधानी दुमका में बीच सड़क से लगातार धुआं निकल रहा है. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बावजूद इसे बुझाया नहीं जा सका है. दमकल अधिकारी का कहना है कि पहले उन्होंने ऐसी आग नहीं देखी है. एक दमकल पानी खत्म होने के बावजूद आग ठंडा नहीं हुआ है बल्कि इसका दायरा बढ़ता जा रहा है. धुआं निकलने की क्या वजह है. यह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

8:46 AM. 28 Jun 22 8:46 AM. 28 Jun

Posted By : Guru Swarup Mishra

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >