मुख्य बातें
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News: पलामू में वाहन जलाने के मामले में नक्सली कंमाडर सहित 10 के खिलाफ FIR
मेदिनीनगर : पलामू जिले के छतरपुर व हुसैनाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र में 23 अगस्त की शाम नक्सलियों द्वारा सडक निर्माण में लगे सात वाहनों को फूंक डाला था. इस मामले में लठैया ओपी प्रभारी वरुण कुमार के आवेदन पर छतरपुर थाना में 10 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव, संजय गोदराम रमण, राघवेंद्र सहित 10 अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. घटना को लेकर लठैया ओपी प्रभारी के लिखित आवेदन के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पलामू पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. मालूम को कि बुधवार की शाम 5.30 बजे माओवादियों द्वारा रोड निर्माण में लगे सात वाहनों को जला दिया था. साथ ही वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट भी किया गया. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड के इलाका में 13.6 किलोमीटर रोड का निर्माण किया जा रहा है. करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. घटना के बाद पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, एसपी रीष्मा रमेशन, सीआरपीएफ 134 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अंशुमाली समेत कई अधिकारी ने जायजा लिया और वरीय अधिकारियों को कारवाई का निर्देश दिया. माओवादियों के इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत पैदा हो गया है.
बोकारो थर्मल : डीवीसी के सदस्य तकनीकी एम रघुराम को डीवीसी चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सदस्य तकनीकी को चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार एक सितंबर से 30 नवंबर, 2023 तक तीन माह के लिए सौंपा गया है. केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी जे मिश्रा ने शुक्रवार को इस आशय का लिखित ऑफिस आर्डर निकाला है. डीवीसी के वर्तमान अध्यक्ष राम नरेश सिंह का कार्यकाल 31अगस्त, 2023 तक ही है.
फोटो-एम रघु राम, डीवीसी के सदस्य तकनीकी
खूंटी : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, श्रम एवं रोजगार, भारत सरकार में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली शुक्रवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, खूंटी टर्मिनल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने टर्मिनल के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए टर्मिनल के संसाधन और संचालन का समीक्षा किया. उन्होंने आईओसीएल के कार्य की सराहना किया. बैठक के बाद उन्होंने टर्मिनल परिसर में पौधरोपण किया तथा उपकरणों का निरीक्षण किया. वहीं, टर्मिनल में कार्यरत ठेका मजदूरों से मुलाकात किया. उन्होंने 10 मजदूरों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया. इस मौके पर आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, बिहार राज्य कार्यालय संजीव कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचान और आईओसीएल के पदाधिकारी उपस्थित थे.
कोडरमा बाजार, गौतम राणा : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश- तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने शुक्रवार को जयनगर थाना कांड संख्या 08/21 एसटी संख्या 119/21 की सुनवाई करते हुए कांड के आरोपी संजय कुमार उर्फ बब्लू राय और जितेंद्र कुमार सिंह को अंडर सेक्शन 25( 1A)/35 और आर्म्स एक्ट में दोषी पाते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है. साथ ही दोनों दोषिययों पर 10-10 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर दोनों को एक- एक साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी. इसके अलावा अंडर सेक्शन 26(2)/35 में दोषी पाते हुए सात-सात साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी. अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजक पीके मंडल ने सभी गवाहों का परीक्षण कराया और माननीय अदालत से अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. वहीं, बचाव पक्ष से अधिवक्ता संजय पांडेय ने दलीलें पेश की. माननीय अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और अभिलेख पर उपस्थित साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अभियुक्तों को दोषी पाया और सजा व जुर्माना मुकर्रर की.
रांची : झारखंड के तीन आईएएस अधिकरियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसके तहत के श्रीनिवासन को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची का नया डायरेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के डायरेक्टर मुकेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग के निदेशक बनाये गये हैं. श्री कुमार अगले आदेश तक अपने कार्या के साथ वित्त विभाग के तहत पेंशन एवं लेखा निदेशालय के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. वहीं, पदस्थापन के इंतजार में बैठे शशि रंजन को अगले आदेश तक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी जियाडा के प्रबंध निदेशक पर नियुक्त किया गया है. श्री रंजन अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची के सीईओ के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है.
सिसई : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में बिहार के रोहतास निवासी संजीत कुमार (33 वर्ष) को सिसई थाने की पुलिस ने रोहतास स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर शुक्रवार को गुमला जेल भेज दिया. जानकारी देते हुए एसआई भवेश कुमार ने बताया कि संजीत कुमार के विरुद्ध सिसई थाना क्षेत्र की एक महिला ने अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सात जुलाई को केस दर्ज कराया था. कांड दर्ज होने के बाद संजीत फरार चल रहा था. रोहतास पुलिस की सहयोग से 23 अगस्त की रात को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. अंतरराज्यीय मामला होने के कारण बिहार में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर 24 अगस्त को सिसई थाना लाया गया. जहां से पूछताछ कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…