पूर्वी सिंहभूम के बरसोल में बेटे ने मां को डंडे से पीटकर मार डाला
बरसोल (पूर्वी सिंहभूम), गौरव पाल : पूर्वी सिंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित छोटा धडांगरि में एक नाबालिग बेटे ने 47 वर्षीय अपनी मां बैशाखी मुंडा को डंडे से पीटकर हत्या कर दिया. घटना के संबंध में मृतक के पति भूषण ने बताया कि बेटा बुधु अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाकर गुरुवार की देर रात घर पहुंचा. घर आने पर मां-बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. बात इनती बढ़ गयी कि बेटे ने मां को डंडे से पीटने लगा. आवाज सुनकर मृतक के पति भी छुड़ाने आये, लेकिन बेटे ने डंडे से उसकी भी पिटाई कर दिया. इधर, बेटे ने डंडे से मां के सिर में मारा, जिससे उसकी मां वहीं जमीन पर गिर गयी जहां उसकी मौत हो गयी. सुबह होते ही ग्रामीणों को इस बारे में पता चला. ग्रामीणों ने मुखिया पति गणेश मुंडा को इस बारे में सूचना दी. उन्होंने बरसोल पुलिस को जानकारी दी. सूचना पाकर बरसोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. इधर आरोपी नाबालिग बुधु मुंडा को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया गया.