Jharkhand Breaking News: रांची के अनगड़ा के पास बस ने एक युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

Jharkhand Breaking News Live Updates in Hindi: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:40 AM. 23 Jun 23 11:10 PM. 22 Jun

रांची के अनगड़ा के पास बस ने एक युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

अनगड़ा : रांची-मुरी मार्ग में अनगड़ा डाकबंगला के समीप रांची से झालदा से चलने वाली कालीशंकर नामक बस ने एक युवक को कुचल दिया. 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया गया कि मृतक अजय मुंडा अनगड़ा पंचायत के कुसुमटोली का रहनेवाला था. अजय गोंदलीपोखर साप्ताहिक बाजार करके टीवीएस लूना से घर आ रहा था. इसी बीच बंगाल से तेज गति से आ रही बस ने कुचल दिया. मौके पर ही अजय की मौत हो गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. वहीं, बस को जब्त कर लिया है. लेकिन, मौके से बस ड्राइवर और खलासी भागने में सफल रहा.

4:40 AM. 23 Jun 23 11:10 PM. 22 Jun

रांची के कांटाटोली में रात 10 से सुबह छह बजे तक वाहनों की नो एंट्री

रांची : कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण को देखते हुए 23 जून से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी. यह व्यवस्था लॉन्चिंग कार्य खत्म होने तक जारी रहेगा. हालांकि, कांटाटोली चौक के पास रहने वाले लोगों के लिए इसमें छूट मिलेगी. वहीं, दुर्गा सोरेन चौक से खादगढ़ा बस स्टैंड के निकास द्वार से प्रवेश करने छूट मिलेगी. इस संबंध में आवश्यक सूचना ट्रैफिक एसपी के कार्यालय से जारी हुई है.

4:40 AM. 23 Jun 23 11:10 PM. 22 Jun

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 23 जून को देरी से खुलेगी, जानें टाइम

रांची : ट्रेन संख्या (18626) हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 23 जून को अपने प्रस्थान समय से देरी से खुलेगी. यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:55 बजे के स्थान पर 15:55 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

4:40 AM. 23 Jun 23 11:10 PM. 22 Jun

गुमला के वृंदा गांव में वज्रपात से एक बच्चा घायल

गुमला : वृंदा गांव में गुरुवार की शाम को हुए वज्रपात में रितुल कुमार घायल हो गया. घर की चौखट के आगे बैठा था. तभी अचानक हुए जोरदार वज्रपात के झटके से घायल हो गया. तत्काल गाय के गोबर लाकर लेप लगाया गया. घर में ही इलाज चल रहा है.

4:40 AM. 23 Jun 23 11:10 PM. 22 Jun

चतरा के एसएसबी जवान की गिरिडीह के देवरी में सड़क हादसे में मौत

देवरी, गिरिडीह : चतरो- जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र स्थित जलखरियोडीह के पास हुए सड़क हादसे में जमुई में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर एएसआई इस्माईल मरांडी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. मृतक जवान के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक जवान की पहचान चतरा जिला के चिरीडिरी गांव के कुमार राणा प्रताप के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जवान राणा प्रताप अपने बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान चतरो – जमुआ मुख्य मार्ग पर जलखरियोडीह के पास सीमेंट लदा ट्रक बाइक सवार जवान को कुचलते हुए निकल गया. मौके पर ही जवान की मौत हो गयी. बीच सड़क पर जवान की मौत की घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क भी जाम होगा.

4:40 AM. 23 Jun 23 11:10 PM. 22 Jun

पूर्वी सिंहभूम के बरसोल में एक घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

बरसोल : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बरसोल थाना के खेकशियाली गांव में संजय नायक और सहदेव खंडपात्र के घर में आग लग गयी. इस अगजनी से लाखों का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बतायाा जा रहा है. घर में अगजनी से पीड़ित परिवार बेघर हो गया. अगजनी की जानकारी मिलते ही विधायक समीर मोहंती ने पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक मदद की. वहीं, एडीसी और अंचाधिकारी से बात कर जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates in Hindi: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >