Jharkhand Breaking News LIVE: ईचागढ़ की JMM विधायक सविता महतो की बिगड़ी तबीयत, TMH में भर्ती

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
3:59 AM. 22 Aug 22 10:29 PM. 21 Aug

ईचागढ़ की JMM विधायक सविता महतो की बिगड़ी तबीयत, TMH में भर्ती

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ की विधायक सविता महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. परिजनों ने तत्काल बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया.

3:59 AM. 22 Aug 22 10:29 PM. 21 Aug

कट्टा और 6 गोली के साथ बिहार का आरोपी देवघर से गिरफ्तार

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के ठाड़ीयारा गांव में पुलिस ने नाटकीय ढंग से कटोरिया के एक वांटेड को कट्टा एवं 6 गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मनोज यादव बिहार के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कागीसार गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक भी बरामद की है. यह जानकारी एसडीपीओ पवन कुमार ने पत्रकारों को दी. एक ग्रामीण ने आरोपी के रिखिया आने की जानकारी थाना प्रभारी अमित कुमार को दी थी. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज यादव कट्टा दिखाते हुए जमीन पर काम करने की बात कर लोगों को धमका रहा था. काफी शातिर तरीके से पुलिस ने मनोज यादव को कट्टा और छह गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं मौके से उसके दो साथी भागने में सफल हो रहे.

3:59 AM. 22 Aug 22 10:29 PM. 21 Aug

लोहरदगा में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

लोहरदगा : कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर कुड़ू तथा लोहरदगा की सीमाओं पर चीरी पुलिया के समीप सड़क पार कर रही महिला को मालवाहक ट्रक ने कुचल दिया. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला की मौत की सूचना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुड़ू-लोहरदगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना के बाद कुड़ू तथा लोहरदगा सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपए परिजनों को दिया गया . इसके बाद ही सड़क जाम हटा. बताया गया कि सदर थाना क्षेत्र के हेंदलासो नावाटोली निवासी सुकरा उरांव की पत्नी चंदर मुनी उरांव (35 वर्ष) कुड़ू बाजार आयी थी. कुड़ू से जीमा चौक पहुंचीं. जीमा चौक से ऑटो में सवार होकर वापस अपने घर लौट रही थी. चीरी पुलिया के समीप नावाटांड यात्री शेड के समीप ऑटो से उतरी तथा सड़क पार कर रही थी, इसी बीच लोहरदगा की तरफ से तेज रफ्तार से कुड़ू की ओर आ रही ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई .

3:59 AM. 22 Aug 22 10:29 PM. 21 Aug

हटिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा, बाल-बाल बचा नाबालिग

रांची : हटिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा हुआ. ट्रेन के नीचे आये युवक को समय रहते RPF ने ट्रेन को रोका और लड़के को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बताया गया कि सोमवार की शाम हटिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन से कई यात्री उतरने की कोशिश करने लगे. लगातार बारिश के कारण रेलवे प्लेटफार्म पर पानी था. इस कारण चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में कई लोग गिरे. इस दौरान पतरातू निवासी महेश मंडल (43 वर्ष) उतरने की कोशिश में प्लेटफार्म पर गिर गया. इसी बीच उसका 13 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार भी प्लेटफॉर्म पर गिर गया और रेलवे ट्रैक के अंदर लुढ़क गया. युवक को ट्रेन के नीचे गिरते देख वहां मौजूद आरपीएफ के अधिकारी और कर्मचारियों ने ट्रेन को रोका और युवक को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस हादसे के बाद युवक सदमे में था. कुछ देर बाद युवक ने बताया कि अपने परिवार को विदा करने रेलवे स्टेशन आया था.

3:59 AM. 22 Aug 22 10:29 PM. 21 Aug

हजारीबाग के चौपारण में रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, अगवा होने से बचा पिकअप वैन

चौपारण (अजय ठाकुर) : हजारीबाग जिले के चौपारण NH-2 स्थित सरदारपुर के पास पुलिस की तत्परता से दो पिकअप वैन अगवा होते-होते बच गया. बताया गया कि दो पिकअप वैन मछली का जीरा लोड कर यूपी जा रहा था. इसी बीच सात-आठ युवकों ने दोनों गाड़ियों को अगवा कर कुछ दूर ले गए और चालक से गाड़ी मालिक का नंबर लेकर फोन कर करीब डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी. इसकी जानकारी पुलिस को लग गयी. तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पिकअप वैन के साथ रंगदारी मांगने का आरोपी आनंद सिंह (20 वर्ष) पिता बिनोद सिंह ग्राम ताजपुर को गिरफ्तार किया, वहीं अन्य आरोपी भागने में सफल रहा है. इधर, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया, वहीं अन्य अारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

3:59 AM. 22 Aug 22 10:29 PM. 21 Aug

पलामू के बंद पड़े गौरा माइंस के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

पलामू : सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बंद पड़े गौरा माइंस के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी. पोंची पंचायत के इस बंद पड़े मांइस के तालाब से दो बच्चों का शव निकाला गया. वहीं, एक बच्चे का शव की तलाश जारी है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >