सीएम हेमंत सोरेन 27 जून को सारठ में 524 करोड़ की योजना का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 27 जून को सारठ प्रखंड स्थित सिकटिया मेगा लिफ्ट ऐरिगेशन योजना जिसकी लागत 524 करोड़ रु लागत की योजना का शिलान्यास करेंगे. इसको लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस कप्तान सुभाष चन्द्र जाट, एसडीओ आसिष अग्रवाल सारठ विधानसभा क्षेत्र के झामूमो नेता परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह ने संयुक्त रूप से हेलीपैड, सभास्थल व रुटलाईन का निरीक्षण किया. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, सारठ प्रखण्ड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू, सचिव अनिल सिंह, कुलदीप सिंह, रामकिशोर मण्डल युवा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज यादव समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. साथ ही बीडीओ, सीओ समेत सभी विभागीय कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.