Jharkhand Breaking News LIVE: कुड़मी आंदोलन को लेकर झारखंड में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
5:02 AM. 20 Sept 23 11:32 PM. 19 Sept

कुड़मी आंदोलन को लेकर मुरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

सिल्ली(रांची), विष्णु गिरी: कुड़मी संगठन की ओर से मुरी रेलवे स्टेशन पर 20 सितंबर से होने वाले रेल टेका (रेल चक्का जाम) कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आंदोलनकारी जगह-जगह जुट गए हैं. रांची जिला प्रशासन ने भी आंदोलनकारियों से हर हाल में निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. आंदोलनकारियों को रोकने के लिए मुरी स्टेशन को हर तरफ से सील कर दिया गया है. रेलवे परिसर में प्रवेश करने के हर संभव जगह पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है.

5:02 AM. 20 Sept 23 11:32 PM. 19 Sept

गोमो में कुड़मी समाज ने निकाला बाइक जुलूस

गोमो, वेंकटेश: रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम के तहत 20 सितंबर को गोमो में होने वाले रेल चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वृहद झारखंड आदिवासी कुड़मी मंच की ओर से गोमो में बाइक जुलूस निकाला गया. जुलूस में 50 से 70 बाइक थी. मंच के सदस्यों ने नारा लगाते हुए दक्षिणपल्ली सर्कुलेटिंग एरिया, थाना रोड, रेलवे ग्राउंड होते हुए लोको बाजार के रास्ते गंतव्य की ओर चले गए. इस दौरान आंदोलन को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की गयी.

5:02 AM. 20 Sept 23 11:32 PM. 19 Sept

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों की साजिश नाकाम, आईईडी बम व स्पाइक होल बरामद

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रबुवाहातु के आस-पास पहाड़ी क्षेत्र से 10 केजी का एक आईईडी बम और 2 स्पाइक होल बरामद किया गया है. बरामद आईईडी बम को बीडीडीएस टीम की मदद से उसी स्थान पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया. इसकी पुष्टि करते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में गैर कानूनी गतिविधि के लिए घूम रहे हैं. इस सूचना के आलोक में दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

5:02 AM. 20 Sept 23 11:32 PM. 19 Sept

मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिला झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

झारखंड में ई विद्या वाहिनी पोर्टल में विसंगति के कारण शिक्षकों के वेतन भुगतान में परेशानी हो रही है. राज्य के विभिन्न जिलों में शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया है. इस संबंध में झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर तैयार पोर्टल में कई तकनीकी विसंगति है. इस कारण विद्यालय परिसर से उपस्थिति दर्ज करने बाद भी शिक्षक का लोकेशन फर्जी बताया जाता है. इस कारण शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है. इससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है. संघ के महासचिव बलजीत सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद भी राज्य के कई जिलों में शिक्षकों की सेवा संपुष्टि नहीं हुई है. इससे शिक्षकों को परेशानी हो रही है. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आग्रह किया. मंत्री ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में अरूण कुमार दूबे, विशाल प्रताप देव, पवन गुप्ता, प्रभात कुमार, अशोक विश्वकर्मा, दीपेंद्र दूबे समेत अन्य शिक्षक शामिल थे.

5:02 AM. 20 Sept 23 11:32 PM. 19 Sept

पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए बच्चे की ली जान, पकड़े गए दो नाबालिग

कोडरमा बाजार : पुलिस ने जलवाबाद मदीना मस्जिद के कुछ दूरी पर स्थित बंद घर से 17 सितंबर को 8 वर्षीय अब्दुस समद उर्फ अलसमद की शव बरामदगी मामले का उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है. दोनों आरोपी मृतक के पड़ोसी हैं. इन दोनों ने मृतक के रिश्तेदार से पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए बच्चे की गला दबाकर जान ले ली. ये जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में दी़ एसपी ने बताया कि बच्चे के लापता होने के बाद कांड के उद्भेदन के लिए कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और तकनीकी सेल के द्वारा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दोनों नाबालिगों की संलिप्तता पाई गई. पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि अब्दुस समद को उसके घर के पास से बुलाकर, बहला फुसलाकर बंद पड़े घर में ले गए और अपहृत बालक की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी. शव को छुपाने के लिए उसी घर के एक कमरे में प्लास्टिक के तिरपाल से ढंक दिया.

5:02 AM. 20 Sept 23 11:32 PM. 19 Sept

गुमला में युवती से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के दो आरोपी रामपुर महुआटोली निवासी कुलदीप लकड़ा व रायडीह थाना के कटकाया गांव निवासी मुकुल कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि डुमरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने मामला दर्ज कराया है. दर्ज केस में पीड़िता ने कहा कि महुआटोली निवासी कुलदीप लकड़ा से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी. इसके बाद 17 सितंबर को कुलदीप ने बाइक से अपने दोस्त मुकुल के साथ चैनपुर बस स्टैंड आकर मुझे घर छोड़ने की बात कहकर सीधा मांझाटोली ले गया. जब मैंने घर छोड़ने की जिद की तो दोनों ने मुझे कटकाया के पुराना शंख नदी घाट स्थित पंप हाउस में ले गये. जहां कुलदीप लकड़ा ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. किसी प्रकार भागने की कोशिश की, तो मुकुल कुजूर ने भी दुष्कर्म करने की कोशिश की. तभी मैंने दोनों को धक्का देकर वहां से भाग निकली. जानकारी मिलते ही इंस्पेक्ट बैजू उरांव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. घटना में प्रयुक्त केटीएम बाइक व दो मोबाइल को भी जब्त कर किया गया. छापेमारी में थानेदार मुकेश कुमार, प्रियंका तिर्की, आलोक कुमार, सहित सैट के जवान मौजूद थे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >