Jharkhand Breaking News: देवघर के देवीपुर में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर में एच3एन2 इंफ्लूएंजा की पुष्टि के बाद रिम्स अलर्ट मोड में है. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में.

Live Updates
12:08 PM. 20 Mar 23 6:38 AM. 20 Mar

देवघर के देवीपुर में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत

देवीपुर : देवघर जिला अंतर्गत देवीपुर थाना क्षेत्र के लालोडीह गांव में वज्रपात से 55 वर्षीय सुरेंद्र मंडल की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र शनिवार की शाम शौच के लिए घर से करीब 300 मीटर दूर शौच के लिए गये थे. इसी बीच अचानक हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी. इस बीच अचानक वज्रपात से उसकी मौत हो गयी. सुरेंद्र अपने घर से आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. रातभर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. सुबह में एक पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा था. इसकी सूचना देवीपुर सीओ को देकर ग्रामीणाें ने आपदा प्रबंधन से मुआवजा देने की मांग की.

2:27 AM. 20 Mar 23 8:57 PM. 19 Mar

20 मार्च को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम स्थगित, मंत्री आलमगीर आलम ने दिया आश्वासन

रांची : JSSU नियोजन आंदोलनकारी छात्रों द्वारा घोषित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सरकार गंभीरता से लिया है. आंदोलनकारी छात्रों को से वार्ता की गयी. मांग पूरा करने का आश्वासन दिया गया है. फिलहाल 20 मार्च का मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. मंत्री आलमगीर आलम ने आंदोलनकारी छात्रों को 4 दिनों के अंदर ठोस निर्णय लेने का आश्वासन दिया. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 4 दिनों के अंदर निर्णय नहीं लिया जाता है तो फिर आंदोलन किया जाएगा.

2:27 AM. 20 Mar 23 8:57 PM. 19 Mar

देश में पहली बार सत्ता पक्ष कर रहा संसद को बाधित, रांची में बोले सांसद बिनॉय विश्वम

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अल्बर्ट एक चौक स्थित राज्य कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार देश की संसद को सत्ता पक्ष बीजेपी द्वारा नहीं चलने दिया जा रहा है. सत्तापक्ष द्वारा जन मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए संसद में राहुल प्रकरण पर लगातार चर्चा हो रहा है, जबकि देश में महंगाई, बेरोजगारी, अडानी, सांप्रदायिक घटनाओं पर चर्चा होनी चाहिए थी. अडानी प्रकरण पर चर्चा नहीं कराकर मोदी सरकार राहुल गांधी पर चर्चा कर रही है. इस मौके पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद कुमार पांडे, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एके रशीदी, स्वयंवर पासवान एवं अजय सिंह उपस्थित थे.

2:27 AM. 20 Mar 23 8:57 PM. 19 Mar

झारखंड राज्य खुदरा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बने मातादीन अग्रवाल, संजय पोद्दार बने मंत्री

रांची : झारखंड राज्य खुदरा व्यवसायी संघ की एक बैठक संघ कार्यालय चुटिया में संपन्न हुई. इसमें कार्य समिति का गठन किया गया. अध्यक्ष मातादीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमरनाथ पोद्दार, दीपक अग्रवाल, महामंत्री योगेंद्र प्रसाद पोद्दार, मंत्री कृष्ण कुमार गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, संजय पोद्दार, संगठन मंत्री संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमरचंद अग्रवाल, नंद कुमार सडानी, सच्चिदानंद अग्रवाल, नरोत्तम गोराई, राम चंद्र अग्रवाल, पदम कुमार साहू, तिलक कुमार चौरसिया, नवल किशोर प्रसाद, शशि भूषण साह बनाए गए हैं. मंत्री संजय पोद्दार ने कहा कि व्यापारियों ने जो भरोसा किया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा.

2:27 AM. 20 Mar 23 8:57 PM. 19 Mar

रांची में महान गुरमत समागम का समापन, 51 लोगों ने किया रक्तदान

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वावधान में गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा बैसाखी के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय महान गुरमत समागम के अंतिम दिन रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया. गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारकादास मुंजाल एवं उपाध्यक्ष सुरेश मिढ़ा ने भाई नवनीत सिंह जी एवं साथियों को गुरु घर का सरोपा भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम का गुरु घर के सेवक पवनजीत सिंह द्वारा यूट्यूब के चैनल मेरे साहिब पर सीधा प्रसारण किया गया. मंच संचालन मनीष मिड्ढा ने किया. गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. 13 महिलाओं समेत 51 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि समागम के सफल आयोजन की खुशी में 25 मार्च रविवार को शाम 4:00 बजे से गुरुद्वारा साहिब में शुक्राने का दीवान सजाया जाएगा. सूरज झंडई,पीयूष मिढ़ा,रौनक ग्रोवर,जीत सिंह, छोटू सिंह,विशेष काठपाल,करण अरोड़ा,कशिश नागपाल,ऋषभ शर्मा,वंश डावरा,जतिन,अमन डावरा,इनिष काठपाल,चंचल ग्रोवर,जयंत मुंजाल,रॉनित मुंजाल,हर्षित बजाज,आयुष पपनेजा समेत अन्य की सक्रिय भूमिका रही.

2:27 AM. 20 Mar 23 8:57 PM. 19 Mar

दुमका में कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत, एक निकाला गया सुरक्षित

दुमका. रामगढ़ थाना क्षेत्र की कोआम पंचायत के लखना गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चे कुएं में गिर गए. इससे दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा सुरक्षित निकाल लिया गया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर में एच3एन2 इंफ्लूएंजा की पुष्टि के बाद रिम्स अलर्ट मोड में है. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >