Jharkhand Breaking News LIVE:हजारीबाग में खनन विभाग की कार्रवाई, ड्रील मशीन व ट्रैक्टर जब्त, ड्राइवर को जेल

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:37 AM. 20 Aug 23 10:07 PM. 19 Aug

खनन विभाग की कार्रवाई, ड्रील मशीन व ट्रैक्टर जब्त, ड्राइवर को भेजा जेल

हजारीबाग: खनन विभाग ने इचाक थाना क्षेत्र के साड़म (टेपसा) से एक ड्रील मशीन व एक ट्रैक्टर जब्त किया है. शनिवार को जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) अजीत कुमार ने बताया कि इसमें शामिल राज किशोर प्रसाद उर्फ राज किशोर मेहता, लखन मेहता, नरेश कुमार मेहता, शंकर मेहता एवं शिव चरण सिंह (ड्राइवर) पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. खान निरीक्षक राहुल कुमार के लिखित बयान पर इचाक थाना में आरोपियों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, राजस्व की क्षति, अवैध खनन करने सहित झारखंड लघु खनिज नियमावली 2004 के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपियों के विरुद्ध पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. डीएमओ ने बताया कि इससे पहले अवैध रूप से बालू की ढुलाई करने के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस की सहयोग से दो हाईवा जब्त किया गया. इसमें शामिल चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनकी निशानदेही पर इचाक से ड्रील मशीन एवं ट्रैक्टर जब्त किया गया. गिरफ्तार चालक को जेल भेजा गया है.

3:37 AM. 20 Aug 23 10:07 PM. 19 Aug

रांची के नामकुम में सब्जी लेने जा रही महिला से चेन की छिनतई, वारदात सीसीटीवी में कैद

नामकुम, राजेश वर्मा: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरार बैंक गली में अपराधी महिला से चेन की छिनतई कर फरार हो गया. घटना शनिवार की शाम की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार महिला एकता मोदी (पति राजेश मोदी) घर के समीप स्थित बाजार से सब्जी खरीदने जा रही थीं इसी दौरान पीछे से लूना सवार उनके पास आया और गले से चेन खींचकर फरार हो गया. महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे एवं पुलिस को सूचना दी. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. लूना का नंबर प्लेट थैले से ढंका हुआ था. पुलिस जांच में जुटी है.

3:37 AM. 20 Aug 23 10:07 PM. 19 Aug

झारखंड बिजली वितरण निगम की महिला समिति का सावन मिलन, शिखा सिंह बनीं सावन क्वीन

रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम की महिला समिति ने आज सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें उपस्थित महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए. नृत्य प्रतियोगिता एवं खेल का आयोजन किया गया. प्रथम स्थान पर शिखा सिंह, दूसरे नंबर पर दीपा वत्सल और तृतीय स्थान पर चंदा कुमारी रहीं. सावन क्वीन का खिताब शिखा सिंह ने जीता. इस अवसर पर आशा सिंह, अनुपमा कश्यप, सविता, सुनीता, रंजीता, अनुप्रिया एवं अन्य उपस्थित थीं.

3:37 AM. 20 Aug 23 10:07 PM. 19 Aug

लोहरदगा में सीआरपीएफ जवान जगदीश प्रसाद मीणा ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली 

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के केकरांग पिकेट में तैनात सीआरपीएफ-158 बटालियन के जवान 38 वर्षीय जगदीश प्रसाद मीणा ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वे मूल रूप से राजस्थान के टोंक के निवासी थे.

3:37 AM. 20 Aug 23 10:07 PM. 19 Aug

गिरिडीह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए प्रकाश सहाय, महासचिव पद पर चौथी बार चुन्नूकांत की जीत

गिरिडीह: बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है. इस बार फिर चुनाव में अध्यक्ष पद के पद पर वरीय अधिवक्ता प्रकाश सहाय ने जीत हासिल की है. प्रकाश सहाय को 438 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि सुखदेव भास्कर को 236 मत मिले हैं. महासचिव पद पर चुन्नूकांत ने चौथी बार जीत हासिल की है.

3:37 AM. 20 Aug 23 10:07 PM. 19 Aug

महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे खूंटी, लोगों ने ली सेल्फी

तोरपा/रनियाः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को खूंटी जिले में घूमते दिखे. वे शनिवार को तोरपा आए. तोरपा से तपकरा होते हुए रनिया पहुंचे. अपनी काले रंग की रेंज रोवर कार में सवार होकर धोनी रनिया चौक में कुछ देर के लिए रुके. महेंद्र सिंह धोनी को रनिया में देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. लोगों ने धोनी के साथ सेल्फी ली. लगभग पांच मिनट तक रनिया में रुकने के बाद धोनी मरचा होते हुये वापस रांची लौट गए. धोनी के साथ रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने भी सेल्फी ली.

मुख्य बातें

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >