मुख्य बातें
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News Live: झारखंड में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा छह फरवरी से, जैक बोर्ड ने की घोषणा
रांची: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) ने झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. छह फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू होगी.
चतरा, तसलीम: सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच 02 एजेड 7668) ने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. इससे बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. बच्चे की पहचान जितेंद्र भारती के आठ वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई. स्कॉर्पियो चालक बच्चे को रौंदकर तेज रफ्तार से भागने लगा. ग्रामीणों ने पीछा कर किशुनपुर स्थित चंदर गैरेज के पास पकड़ा. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सदर पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी शिव प्रकाश कुमार ने दल बल के साथ चंदर गैरेज के पास पहुंचकर स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना लाया. चालक को अपने हिरासत में ले लिया है. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. स्कॉर्पियो चतरा शहर के धंगरटोली निवासी मुकेश कुमार सिंह का बताया जा रहा है. बच्चे के पिता अहमदाबाद में मजदूरी का काम करने गए हैं. आशीष पाराडीह स्कूल का छात्र था. जानकारी के अनुसार बच्चा सड़क पार कर रहा था. इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया. मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई है.
रांची: लातेहार के मनिका से विधायक रामचंद्र सिंह उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किए गए हैं. इसे लेकर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के आवास पर उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक हुई थी. 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा.
रांची: मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य एवं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने शिष्टाचार मुलाकात की.
हज़ारीबाग़/बरही: बरही में साइकिल सवार को एक ट्रक ने कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान शम्भू मालाकार के पुत्र अमिताभ मालाकार (15वर्ष) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बरही गया रोड में एक्सिस बैंक के पास हुई. घटना के समय अमिताभ छठ का प्रसाद खा कर अपनी रेंजर साइकिल से बाजार जा रहा था. सड़क पर अस्त-व्यस्त ट्रैफिक थी. इसी बीच एक बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी. अमिताभ साइकिल सहित सड़क पर गिर गया. तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया. लोग पुलिस के प्रति रोष दिखा रहे थे. उनका कहना था कि पुलिस की शह पर कई लोग सड़क के किनारे अतिक्रमण कर रखे हैं, जिसके चलते सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है व ट्रैफ़िक अस्त-व्यस्त रहती है. वे इसी को दुर्घटना की वजह बता रहे थे. बरही डीएसपी नाज़िर अख़्तर, थाना प्रभारी रोहित सिंह व बरही अंचलाधिकारी रामनारायण ख़लको घटनास्थल पर पहुंचे. डीएसपी ने मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत सहायता देने व अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम हटा.
खूंटी, चंदन: सायको थाना क्षेत्र के कुड़ापूर्ति टुउ टोला में एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दिया. मृतक की पहचान गांव के ही मंगरा पहान (60 वर्ष) के रूप में की गयी है. उसकी हत्या लाठी-डंडे से पीटकर की गयी है. अपराधियों ने उसका सिर भी कूच दिया था. घटना गुरुवार रात की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार घटना के दौरान वह घर पर अकेला था. वह अपने घर में नतनी सिनी कंडीर के साथ रहा करता था. नतनी 15 नवंबर को अपने घर तमाड़ गयी थी. शुक्रवार की सुबह लौटने पर उसने घर के बाहर अपने नाना मंगरा पहान का शव पाया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही घटना को अंजामा देने वाले अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…