रांची के पंजाबी भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
रांची: पंजाबी हिंदू बिरादरी के सौजन्य से पारस अस्पताल ने पंजाबी भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया. इस अवसर पर लगभग 100 पुरुषों एवं महिलाओं ने चिकित्सकीय सलाह ली. इस अवसर अस्पताल के डॉ कुंवर अभिषेक आर्य (हृदय रोग), डॉ नीतू चौधरी (स्त्री रोग) एवं डॉ सुवेश रंजन (सामान्य रोग) ने सलाह दिए. ये जानकारी देते हुए बिरादरी के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण चावला ने बताया कि पारस अस्पताल के अभिषेक रंजन और मार्केटिंग हेड कुमार यशवंत ने उपस्थित मरीजों को कार्ड दिया, जो भी मरीज़ ये कार्ड लेकर एक महीने के अन्दर यहां इलाज़ करवाने जाएंगे, उन्हें डॉक्टर की फ़ीस और रजिस्ट्रेशन में लगने वाले 1230 रुपये नहीं देने होंगे. किसी भी तरह की जांच करवाने पर 20% की छूट भी दी जाएगी. इसके साथ ही एक प्रिविलेज कार्ड भी दिया गया. इस अवसर पर बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, राजेश मेहरा, अरुण चावला, अनूप चावला, महिला मंच की अध्यक्ष ज्योति चावला, अनिता सखूजा, रवि पराशर, चरणजीत मुंजाल, प्रदीप खन्ना, अशोक मिनोचा, आरके जुल्का, अशोक माकन, सुमित गिरधर आदि उपस्थित थे.