हजारीबाग की डुमरौन पंचायत के मुखिया समेत परिजन को तीसरी बार मिली धमकी
इचाक : हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक प्रखंड की डुमरौन पंचायत के मुखिया सह व्यवसायी चोहन महतो को इन दिनों फोन से रुपया मांगने की धमकी दी जा रही है. इस संबंध में मुखिया चोहन महतो ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर धमकी देने वाले अपराधी पर कार्रवाई की मांग की थी. एसपी को दिए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि गत 30 सितंबर को मोबाइल से फोन आया कि पैसा दीजिए नहीं, तो अंजाम भुगतना पड़ेगा. नाम पूछने पर फोन करने वालों ने कहा कि जो हम बोल रहे हैं, वही करो नहीं, तो अंजाम बुरा होगा. फिर नौ अक्टूबर को उसी नंबर से दोबारा फोन आया और कहा कि जो बात हम फोन करके बोले थे उस पर ध्यान दो, एक बार घटना का अंजाम दे चुके हैं. यदि बात नहीं मानोगे, तो नगवा पुल पर दोबारा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. इसके बाद अपराधियों ने 14 अक्टूबर को फिर चोहन मेहता के छोटे पुत्र कृष्णा मेहता के नंबर पर फोन किया गया. जब कृष्णा मेहता ने फोन नहीं उठाया, तो उनकी बड़ी बहू के मोबाइल पर फोन कर धमकी देने लगा कि आप ससुर को बोल दीजिए पैसा देने वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहे. मुखिया औरर उनके परिवार के सदस्यों को लगातार मिल रही धमकी से पूरा परिवार डरा हुआ है.