Jharkhand Breaking News: I.N.D.I.A कॉ-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
4:21 AM. 14 Sept 23 10:51 PM. 13 Sept

I.N.D.I.A कॉ-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

दिल्ली : विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की कॉ-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई. इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शिरकत किये. बुधवार की सुबह झारखंड सीएम दिल्ली के लिए रवाना हुए थे.

4:21 AM. 14 Sept 23 10:51 PM. 13 Sept

सरकार में रहकर जनता की हक व अधिकार की बात को उठाते रहेंगे : लोबिन

गोपीकांदर : दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड स्थित दुर्गापुर फुटबॉल मैदान में झारखंड बचाओ मोर्चा के बैनर तले आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम उपस्थित हुए. मुख्य अतिथि लोबिन हेंब्रम का गर्मजोशी के साथ स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. कारूडीह मोड़ से सैकड़ों मोटरसाइकिल से जुलूस निकालकर गुम्मा मोड़ में सिदो–कान्हु मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद श्री हेम्ब्रम को पालकी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया. सभा को संबोधित करते हुए लोबिन हेंब्रम ने कहा कि वे सरकार में रहकर जनता की हक और अधिकार की बात को उठाते रहेंगे. अगर सरकार ने समय रहते अपनी चुनावी वादों को पूरा नहीं किया तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा. लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि हमारे लोगों को विस्थापन के नाम पर उजाड़ा जा रहा है. यहां न रोजगार की व्यवस्था है और न स्वास्थ और शिक्षा की व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि लोग बोलते हैं लोबिन हेंब्रम को पार्टी से निकाल देगा. लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से तो निकाल देंगे, लेकिन माटी से नहीं निकाल पायेंगे. इस मौके पर मार्क बास्की, एमानुएल मरांडी, कीनू हेंब्रम, मनोज मुर्मू, मदन राय, बोरियो विधायक प्रतिनिधि अजय हेंब्रम, मनोज मरांडी समेत झारखंड बचाओ मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

4:21 AM. 14 Sept 23 10:51 PM. 13 Sept

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 18 सितंबर तक स्थगित

रांची : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 18 सितंबर, 2023 तक स्थगित हुई. इस संबंध में प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्र की संकल्प यात्रा की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. बता दें कि पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी बुधवार को छत्तीसगढ़ के तीन विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शिरकत करना था, लेकिन भारी बारिश के कारण शामिल नहीं हो पाये. बुधवार की सुबह बाबूलाल मरांडी चार्टर्ड विमान से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए थे, लेकिन भारी बारिश के कारण जहाज की लैंडिंग नहीं हो सकी. इसके बाद दोपहर को रांची वापस लौट आये.

4:21 AM. 14 Sept 23 10:51 PM. 13 Sept

राज्यपाल से ग्राम प्रधान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकता, सौंपा ज्ञापन

अनगड़ा (रांची) : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमेश बड़ाईक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला. इस दौरान एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में छोटानागपुर के ग्राम प्रधानों को कोल्हान व संताल परगना की तरह अधिकार देने, ग्राम प्रधानों को लगान रसीद निर्गत करने का अधिकार देने, ग्राम प्रधान के खाली पड़े पदों पर अविलंब चयन कराने, प्रधानों की मानदेय में वृद्धि करने, जमीन की खरीद-बिक्री व दाखिल-खारिज में ग्राम सभा की अनुशंसा अनिवार्य करने तथा बालू व ग्रामीण हाट को ग्राम सभा के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने की मांग की गई है. इस मौके पर जिला सचिव मनीष महली, सोमरा उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.

4:21 AM. 14 Sept 23 10:51 PM. 13 Sept

गुमला में एक महिला की टांगी से काटकर हत्या

गुमला : सिसई थाना क्षेत्र के सेमरा हर्राटोली निवासी छुमकू खड़िया की पत्नी फगनी देवी (45 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने टांगी व धारदार हथियार से काटकर बुधवार को हत्या कर दी. मृतक झाड़फूंक का काम करती थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि झाड़‍फूंक को लेकर ही उसकी हत्या की गयी होगी. ग्रामीणों की सूचना पर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, इंस्पेक्टर एसएन मंडल व थानेदार आदित्य कुमार चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर गांव से स्कूल जाने वाले कच्ची सड़क किनारे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार, मृतक झाड़फूंक का काम करती थी. बुधवार को करीब नौ बजे वह गांव के कुछ दूर स्थित स्कूल के चापाकल से पानी लाने जा रही थी. इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने उसपर हमला कर मौत के घाट उतारकर फरार हो गये. पुलिस के अनुसार, परिवार ने अबतक केस दर्ज नहीं कराया है. पुलिस झाड़फूंक सहित सभी पहलुओं पर छानबीन करने में जुट गयी है.

4:21 AM. 14 Sept 23 10:51 PM. 13 Sept

धनबाद के बरोरा में मुखिया के चालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बरोरा, धनबाद : बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा कॉलोनी में बुधवार को मंदरा पंचायत की मुखिया का चालक धीरज रवानी (28 वर्ष) को गोली मारकर हत्या कर दिया गया. घटना के बाद मृतक के मामा प्रदीप रवानी स्थानीय लोगों की मदद से कतरास में निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का शव घर पर पड़ा हुआ. आरोपी टिंकू ठाकुर को बरोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस जांच में जुटी है. मृतक और आरोपी अपर मंदरा का ही रहनेवाला है. मुखिया आवास भी अपर मंदरा में है. घटना के संबंध में मृतक के मामा ने बताया कि धीरज स्कार्पियो चलाकर कहीं से आकर काली मंदिर के समीप खड़ी कर बाहर निकला था. इसी बीच टिंकू ठाकुर ने सामने से दो गोली मार दिया जिससे धीरज के जमीन पर गिरने के बाद पीछे से एक गोली मारकर फरार हो गया. इसके बाद मृतक के मामा प्रदीप रवानी के घर पर भी देख लेने की धमकी दिया. उन्होंने बताया कि हम हरिणा से आ रहे थे. इसी बीच भगीना को जमीन पर पड़ा देखा, तो स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले गया जहां मृत घोषित कर दिया. मृतक दो-तीन माह से मुखिया का गाड़ी चला रहा था. मृतक का पिता ज्ञान रवानी दैनिक मजदूर हैं. मृतक को पत्नी के अलावा एक छोटी बच्ची है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >