Jharkhand Breaking News LIVE: नामकुम थाने में विदाई समारोह, प्रशिक्षु आईपीएस ऋत्विक श्रीवास्तव किए गए सम्मानित

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
3:59 AM. 11 Sept 23 10:29 PM. 10 Sept

नामकुम थाने में विदाई समारोह, प्रशिक्षु आईपीएस ऋत्विक श्रीवास्तव किए गए सम्मानित

नामकुम: प्रशिक्षु आईपीएस ऋत्विक श्रीवास्तव की प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर नामकुम थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर उन्हें सम्मानित किया गया. ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी नौकरी में प्रशिक्षण सबसे महत्वपूर्ण है. नामकुम में बेहतर माहौल में प्रशिक्षण का मौका मिला. मौके पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, खरसीदाग ओपी प्रभारी सुकदेव साहा,बोयस मुंडू, रवि केशरी,धीरज सिंह, अविनाश राज,बबलू कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, उपप्रमुख वीणा कुमारी,जिप सदस्य रामअवतार केरकेट्टा,गोपाल लोहिया, शमशाद आलम, मैं साउद, शहजाद, सुबोध सिंह टनटन आदि उपस्थित थे.

3:59 AM. 11 Sept 23 10:29 PM. 10 Sept

करम पूजा महोत्सव 25 सितंबर को, तीन दिनों के राजकीय अवकाश की मांग

रांची: करम पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की बैठक समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आरआईटी बिल्डिंग कचहरी परिषद रांची में हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने की. बैठक में करम पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. 25 सितंबर 2023 भादो एकादशी शुक्ल पक्ष को उपवास एवं रात्रि 8:00 बजे से पूजा दिनांक 26 सितंबर 2023 द्वितीय को परना एवं दिनांक 27 सितंबर 2023 तृतीया को विसर्जन कार्यक्रम होगा. उन्होंने सरकार से करम पर्व पर तीन दिनों के राजकीय अवकाश की घोषणा करने की मांग की. उन्होंने करम पर्व पर शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कराने, अखड़ों की साफ-सफाई कराने व जगह-जगह मजिस्ट्रेट की‌‌ नियुक्ति की मांग की. मौके पर महासचिव संजय तिर्की, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा, लोहरदगा जिला सरना समिति के अध्यक्ष चैतु उरांव, विनय उरांव, सहाय तिर्की, विमल कच्छप, बना मुंडा, दीपक जायसवाल, भुनेश्वर लोहरा एवं अन्य उपस्थित थे.

3:59 AM. 11 Sept 23 10:29 PM. 10 Sept

रांची के बुंडू में दो बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत, एक घायल

बुंडू(रांची), आनंद राम महतो: रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग 33 पर बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत डामरी मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिल (जे एच01 ए के 8304) और (जे एच01 ई यू4408) के आपस में टकराने से घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घायल युवक बुंडू थाना टोली निवासी नेहाल महतो (उम्र 21 वर्ष) है. इसका प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेज दिया गया है. दोनों युवक अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग 33 पर क्रॉसिंग पार हो रहे थे. इसी क्रम दोनों की भिड़ंत हो गयी.

3:59 AM. 11 Sept 23 10:29 PM. 10 Sept

श्री श्याम मंडल व वन बंधु परिषद रांची चैप्टर ने किया ग्राम दर्शन, एकल विद्यालय के बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

रांची: श्री श्याम मंडल, रांची एवं वन बंधु परिषद रांची चैप्टर के सदस्यगण पतरातू संच के बरतूवा ग्राम वन यात्रा पर गए. वहां उन्होंने ग्राम दर्शन किया. ग्रामीणों से माताओं व बच्चों से बातचीत की. परिषद की ओर से चलने वाला एकल विद्यालय का दर्शन कर स्कूल प्रांगण में बच्चों और ग्रामवासियों की सभा बुलाई. एकल विद्यालय के बच्चों ने अभूतपूर्व संस्कार और विद्वता का परिचय देते हुए नगर वासियों के प्रत्येक सवाल का जवाब दिया. उन्होंने भारत माता और सरस्वती माता की वंदना में गीत गाए. देश भक्ति की कविताओं का वाचन किया और बताया कि किस प्रकार एकल विद्यालय के माध्यम से उन्हें खेल-खेल में पढ़ाई के साथ साथ अनेक वैदिक मंत्रों, रामायण, महाभारत की कहानी, किस्सों, हनुमान चालीसा इत्यादि का पूरा ज्ञान हो गया है. इस स्कूल की सीख से बच्चे अपने परिवार को नशा मुक्त कर रहे हैं और पोषण वाटिका लगाकर सात्विक भोजन खाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं. श्याम मण्डल के संरक्षक सुरेश चन्द्र पोद्दार, अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका, विवेक ढांढनियां, अजय साबू , नितेश केजरीवाल , शशि बागला , सुप्रिया साबू , श्वेता बंका, प्रियांश पोद्दार की उपस्थिति रहे. परिषद की ओर से बाबूलाल गोप, राजनाथ कुमार, नागेश्वर महतो, ललिता कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

3:59 AM. 11 Sept 23 10:29 PM. 10 Sept

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में किसानों के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला 11 सितंबर को

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 11 सितंबर को फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में आईटी के प्रयोग पर कार्यशाला आयोजित की गयी है. इस मौके पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी डेक कोलकाता के वरीय निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएयू के कुलपति डॉ ओकार नाथ सिंह उपस्थित रहेंगे.

3:59 AM. 11 Sept 23 10:29 PM. 10 Sept

जन संघ काल के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह के निधन पर सांसद संजय सेठ ने जताया शोक

रांची: जन संघ काल के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर रांची के सांसद संजय सेठ ने गहरी संवेदना प्रकट की है. उनके निधन पर उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनके मोक्ष की कामना की.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >