Jharkhand Breaking News LIVE: मुख्य सचिव सुखदेव सिंह गए छुट्टी पर, विकास आयुक्त अरुण सिंह को मिला प्रभार

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

12:05 AM. 6 Jul 22 12:05 AM. 6 Jul

छुट्टी पर गए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह

राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह अवकाश पर चले गए हैं. उनके अवकाश से लौटने तक विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया है. बताते चलें कि अरुण कुमार सिंह विकास आयुक्त होने के साथ-साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के प्रभार में भी हैं. कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

9:25 PM. 5 Jul 22 9:25 PM. 5 Jul

युवक की बिजली करंट की चपेट में आने से हुई मौत

बेंगाबाद में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने गए युवक की बिजली करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. रिश्तेदारों की ओर से उसे बेंगाबाद और गिरीडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्ट: अशोक शर्मा. बेंगाबाद

5:13 PM. 5 Jul 22 5:13 PM. 5 Jul

खूंटी एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ एफआईआर

खूंटी (चंदन कुमार) : खूंटी के एसडीएम (आईएएस) सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट की एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए इन्हें हिरासत में ले लिया है. आपको बता दें कि ये मामला 2 जुलाई का है.

5:13 PM. 5 Jul 22 5:13 PM. 5 Jul

बाबा मंदिर निकास द्वार पर रैपिड एक्शन फोर्स की होगी तैनाती

देवघर : श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ जलार्पण की सुविधा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसलिए जिन मजिस्ट्रेट और ऑब्जर्वरों की जहां ड्यूटी रहेगी, हर प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे. ये बातें देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने नंदन पहाड़ ऑडिटोरियम में अधिकारियों को ब्रीफिंग के दौरान कहीं. उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि श्रावणी मेले में दुम्मा से लेकर खिजुरिया, संपूर्ण मेला क्षेत्र और बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो. सेवा भाव से ड्यूटी करें. कार्य में कोताही व अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. बाबा मंदिर के निकास द्वार पर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती होगी.

5:13 PM. 5 Jul 22 5:13 PM. 5 Jul

उर्वरकों में मिलावट एवं कालाबाजारी के खिलाफ जांच

गुमला (जगरनाथ पासवान): गुमला में उर्वरकों में मिलावट एवं कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आने के बाद जिला कृषि कार्यालय अब जिले के सभी प्रखंडों में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों और उर्वरकों की जांच करा रहा है. उर्वरक प्रतिष्ठानों और उर्वरकों के जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया गया है. जांच दल में भूमि संरक्षण पदाधिकारी सह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शिवपूजन राम, जिला कृषि कार्यालय के सहायक रंजीत शर्मा, जयशंकर महतो, शीतल सुधांशु मिंज, एनएफएसएम गुमला के तकनीकी सहायक अजीत कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक मोहित सिंह एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन गुमला के तकनीकी सहायक विश्वदीपक सिंह शामिल हैं.

3:26 PM. 5 Jul 22 3:26 PM. 5 Jul

Posted By : Guru Swarup Mishra

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >