Jharkhand Breaking News LIVE: CM हेमंत सोरेन बोले-टाटा स्टील कोक प्लांट धमाका के घायलों का हो रहा इलाज

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

11:07 PM. 7 May 22 11:07 PM. 7 May

इलाज में जुटा जिला प्रशासन

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है कि जिला प्रशासन टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बिठाकर घायलों के इलाज में जुटा है. जमशेदपुर के टाटा स्टील कोक प्लांट में शनिवार की सुबह 10.20 बजे जोरदार धमाका हुआ. धमाके में दो ठेकाकर्मी घायल हो गये हैं, जबकि टाटा स्टील का एक कर्मचारी बेहोश हो गया. तीनों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

11:07 PM. 7 May 22 11:07 PM. 7 May

कारोबारी हितेश प्रधान की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम में गोइलकेरा से लौट रहे हाट व्यापारी हितेश प्रधान (35 वर्ष) की हत्या कर दी गयी. शव को रेल पटरी पर फेंक दिया गया है. ये घटना टुनिया स्टेशन पर हुई है. मृतक सोनापोष गांव का रहने वाला था. हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.

11:07 PM. 7 May 22 11:07 PM. 7 May

टाटा स्टील कोक प्लांट में जोरदार धमका, दो ठेकाकर्मी घायल

जमशेदपुर (विकास कुमार श्रीवास्तव) : जमशेदपुर के टाटा स्टील कोक प्लांट में शनिवार की सुबह 10.20 बजे जोरदार धमाका हुआ. धमाके में दो ठेकाकर्मी घायल हो गये हैं, जबकि टाटा स्टील का एक कर्मचारी बेहोश हो गया. तीनों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टाटा कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की ओर से खबर की पुष्टि की गयी है.

11:07 PM. 7 May 22 11:07 PM. 7 May

सीए सुमन कुमार ईडी की हिरासत में

रांची (प्रणव) : सीए सुमन कुमार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज शनिवार को हिरासत में ले लिया. ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. इधर, रांची के बरियातू स्थित पल्स हॉस्पिटल में दूसरे दिन ईडी की टीम पहुंची और कागजात की जांच कर रही है. आपको बता दें कि कल शुक्रवार को झारखंड की महिला आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के रांची समेत 23 ठिकानों पर ईडी ने रेड की थी. इसमें 19.31 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे.

11:07 PM. 7 May 22 11:07 PM. 7 May

मछली मारने कुआं में उतरे दो युवकों की मौत

पलामू (अजीत मिश्रा) : पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के भूसही गांव में मछली मारने के लिए कुआं में उतरे एक युवक की मौत हो गयी. उसे बचाने के लिए कुआं में गये दूसरे युवक की भी मौत हो गयी है.

4:39 PM. 7 May 22 4:39 PM. 7 May

मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी की मौत

धनबाद (वेंकटेश शर्मा) : धनबाद रेल मंडल के गोमो-कोडरमा रेलखंड पर गरिया बिहार-चिचाकी स्टेशन के बीच मालगाड़ी के इंजन की टक्कर से हाथी की मौत हो गयी. इससे अप एवं डाउन लाइन पर परिचालन कई घंटे बाधित रहा. गोमो से दुर्घटना राहत यान गई एवं ट्रैक को खाली कराया. अप लाइन पर 2.40 बजे एवं डाउन लाइन पर 06.10 बजे परिचालन प्रारंभ हो पाया.

4:39 PM. 7 May 22 4:39 PM. 7 May

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

4:39 PM. 7 May 22 4:39 PM. 7 May

Posted By : Guru Swarup Mishra

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >