मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Jharkhand Breaking News LIVE : देवघर में REO के कार्यपालक अभियंता जांच में दोषी, कार्रवाई की अनुशंसा
दुमका में वित्तीय वर्ष 2015-16 में बीआरजीएफ की योजना से 11 पंचायत भवनों के निर्माण में देवघर में पदस्थापित आरइओ के कार्यपालक अभियंता सनोथ सोरेन जांच में दोषी पाये गये हैं. संताल परगना के आयुक्त ने विभागीय जांच के बाद प्रपत्र ‘क’ गठित कर श्री सोरेन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा पथ निर्माण विभाग के सचिव से की है.
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. अगली तिथि वेबसाइट पर जारी की जायेगी. ये जानकारी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने दी है.
पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में नकली नोट का कारोबार करने में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 हजार 550 रुपये के नकली नोट जब्त किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुटुसाई निवासी लोकेश कुमार वर्मा (32), महुलसाई निवासी सिद्धेश्वर सिंह (34) और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैंतगढ़ निवासी अविनाश नायक (32) शामिल हैं. पुलिस ने तीनों के पास से 100 रुपये का 55 और 50 रुपये का एक जाली नोट बरामद किया है.
धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आनंद हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी लखन एवं राहुल वर्मा को दोषी करार दिया है. गुरुवार को न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद दोनों अभियुक्तों पर लगे आरोपों को सही पाया है. दोनों को सजा 6 अगस्त को सुनायी जायेगी.
हजारीबाग जिले के चौपारण एनएच-टू की दनुआ घाटी बुधवार की रात एक बार फिर वाहन दुर्घटना का गवाह बनी, जहां झारखंड एवं बंगाल से बिहार व यूपी तरफ जा रहे चार ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी. घटना में ट्रक संख्या (यूपी 12 एटी 0551) के चालक एवं उप चालक की मौत मौके पर हो गयी, जबकि दूसरे ट्रक के उप चालक मो नूर आलम (25 वर्ष) यूपी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद जीटी रोड जाम हो गया. सूचना पाते ही थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और जाम हटाया.
धनबाद : निरसा में अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था व एनएच पर अतिक्रमण के कारण गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे निरसा हटिया मोड़ जीटी रोड पर एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार बीए सेमेस्टर थ्री की छात्रा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद करीब दो घंटे तक सड़क पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जम गई. जिसके कारण एनएच 2 का कोलकाता लेन दो घंटे तक जाम रहा. छात्रा पश्चिम बंगाल के डिसरगढ़ के समीप शीतलपुर की रहने वाली थी. वह बीएसके कॉलेज मैथन की छात्रा थी.