दिन-रात की मेहनत रंग लाई, तीन-तीन नौकरी करनेवाले पिता का बेटा बना स्टेट टॉपर

JAC Result: झारखंड में 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार को जारी हुआ. पिता के दिन-रात की मेहनत और मां के त्याग के बीच सन्नी ने पढ़ाई पर फोकस रखते हुए 99.60 प्रतिशत लाकर पूरे राज्य में टॉप किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से लता रानी की रिपोर्ट

JAC Result: मैं पढ़-लिख नहीं पाया, इसलिए हमेशा चाहा कि मेरे बच्चे बड़े अफसर बनें. यह कहते हैं सन्नी कुमार वर्मा के पिता ब्रिजेश कुमार वर्मा, जिनके संघर्ष और जुनून ने आज उनके बेटे को स्टेट टॉपर बना दिया है. ब्रिजेश कुमार वर्मा कपड़े की दुकान में बिलिंग का काम करते हैं, लेकिन सिर्फ एक नौकरी से परिवार चलाना आसान नहीं था. बच्चों की बेहतर परवरिश और पढ़ाई के लिए उन्होंने एक साथ तीन-तीन काम किए. 10 सालों तक सुबह अखबार बांटा. वर्तमान में दिन में दुकान पर नौकरी करते हैं और रात में नाइट गार्ड बनकर ड्यूटी निभाते हैं. दूसरी ओर, मां संगीता देवी ने घर की जिम्मेदारियों के बीच कर्ज लेकर भी बच्चों की पढ़ाई जारी रखी. 

सफलता से छलके खुशी के आंसू 

संगीता देवी भावुक होकर कहती हैं कि कई बार स्कूल फीस देने तक के पैसे नहीं होते थे. एक कमरे में बच्चों को पढ़ाना भी मुश्किल था, लेकिन आज बेटे की सफलता ने हमारी सारी मेहनत सफल कर दी. खुशी के आंसू रुक नहीं रहे. 

एक कमरे से उठकर बना टॉपर 

इन्हीं संघर्षों के बीच न्यू मधुकम देवी मंडप रोड नंबर पांच स्थित किराए के एक कमरे में रहने वाले सन्नी ने पढ़ाई जारी रखी. उसी एक कमरे में चार सदस्यीय परिवार के बीच उन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक लाकर न सिर्फ संत अलोइस स्कूल, रांची बल्कि पूरे राज्य में टॉप कर इतिहास रच दिया. रिजल्ट आते ही उनके घर बधाई देने वालों और मीडिया की भीड़ उमड़ पड़ी. 

इंजीनियरिंग करना है सपना 

सन्नी की सफलता का आधार उनका अनुशासन और फोकस रहा. वे बताते हैं कि उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बार-बार रिवीजन किया और खुद को सोशल मीडिया से दूर रखा. आज सोशल मीडिया का दौर है, लेकिन यह पढ़ाई से भटका भी सकता है. इसका इस्तेमाल सीमित करना चाहिए. अब सन्नी का लक्ष्य 12वीं के बाद जेइइ क्वालिफाई कर आइटी इंजीनियरिंग करना है.

इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >