झारखंड सचिवालय घेराव LIVE: 30 बीजेपी कार्यकर्ता समेत चतरा सांसद सुनील सिंह भी घायल

झारखंड सचिवालय घेराव LIVE Updates: पुलिस की लाठीचार्ज, आंसू गैस और पथराव के बाद बीजेपी का सचिवालय घेराव कार्यक्रम खत्म हुआ. लाठीचार्ज के कारण कई पार्टी कार्यकर्ता और नेता घायल हुए, वहीं पथराव में कई पुलिस कर्मी सहित पत्रकार भी घायल हुए. रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में एकजुट हुए कार्यकर्ता और नेता सचिवालय की ओर कूच करेन लगे. इस दौरान रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेडिंग की रखी थी. इधर, बीजेपी नेताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लाठी-डंडे से डरने वाले नहीं हैं.

Live Updates
10:56 PM. 11 Apr 23 5:26 PM. 11 Apr

30 बीजेपी कार्यकर्ता समेत चतरा सांसद सुनील सिंह भी घायल

रांची : बीजेपी के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान लाठीचार्ज में 30 बीजेपी कार्यकर्ता समेत चतरा सांसद सुनील सिंह भी घायल हो गये. वहीं, पथराव में एक आईपीएस अधिकारी को चोट आयी है. सभी का इलाज पारस हॉस्पिटल में किया गया.

10:56 PM. 11 Apr 23 5:26 PM. 11 Apr

आंसू गैस की चपेट में आये रांची विधायक सीपी सिंह

रांची : बीजेपी के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान आंसू गैस की चपेट में रांची विधायक सीपी सिंह भी आ गये. इसकी चपेट में आने के कारण विधायक को आंख खोलने में दिक्कत का सामना करना पड‍़ा.

9:09 PM. 11 Apr 23 3:39 PM. 11 Apr

BJP का हल्ला बोल खत्म, कार्यकर्ता लौट रहे वापस

भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन खत्म हो गया है. सभी कार्यकर्ता वापस घर के लिए निकल गये हैं.

9:09 PM. 11 Apr 23 3:39 PM. 11 Apr

रांची के धुर्वा गोलचक्कर के पास स्थिति हुई सामान्य, एसपी ने कहा- हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

रांची के धुर्वा गोलचक्कर के पास फिलहाल, स्थिति सामान्य हो गई है. जिसके बाद सिटी एसपी ने कहा हुड़दंगियों पर कार्रवाई होगी.

9:09 PM. 11 Apr 23 3:39 PM. 11 Apr

सांसद संजय सेठ को सांस लेने में दिक्कत

लाठी चार्ज के दौरान सांसद संजय सेठ घायल हो गये थे. फिलहाल, उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

9:09 PM. 11 Apr 23 3:39 PM. 11 Apr

भाजपा कार्यकर्ताओं पर फिर से लाठी चार्ज

भाजपा कार्यकर्ताओं पर फिर से पुलिस ने लाठी चार्ज किया है. जिसके बाद दूसरी ओर से कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की.

मुख्य बातें

झारखंड सचिवालय घेराव LIVE Updates: पुलिस की लाठीचार्ज, आंसू गैस और पथराव के बाद बीजेपी का सचिवालय घेराव कार्यक्रम खत्म हुआ. लाठीचार्ज के कारण कई पार्टी कार्यकर्ता और नेता घायल हुए, वहीं पथराव में कई पुलिस कर्मी सहित पत्रकार भी घायल हुए. रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में एकजुट हुए कार्यकर्ता और नेता सचिवालय की ओर कूच करेन लगे. इस दौरान रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेडिंग की रखी थी. इधर, बीजेपी नेताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लाठी-डंडे से डरने वाले नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >