बैंक शाखाओं पर लटके ताले, सड़कों पर उतरे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन; हड़ताल का झारखंड में व्यापक असर

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर झारखंड में बैंक हड़ताल हुई, जिससे बैंकिंग सेवाएं ठप पड़ गईं. पांच दिन के कार्य सप्ताह और वेतन-पेंशन संबंधी मुद्दों पर जोर दिया गया.

BANK STRIKE. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर हुई बैंक हड़ताल का रांची समेत झारखंड में व्यापक असर रहा. बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं, राजधानी के ओवरब्रिज स्थित बैंक ऑफ इंडिया, सुजाता चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, वहु बाजार स्थित इंडियन बैंक, कांटाटोली स्थित पंजाब नेशनल बैंक रीजनल ऑफिस, अरगोड़ा चौक स्थित यूनियन बैंक, पीपी कंपाउंड स्थित केनरा बैंक, कचहरी चौक पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय के बाहर कर्मियों ने प्रदर्शन किया.

इसमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुई, यूनियनें पांच दिन के कार्य सप्ताह और वेतन एवं पेंशन संबंधी मुद्दों के समाधान की मांग कर रही थीं. यूएफबीयू सात यूनियनों और लगभग 90% बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है. हड़ताल का असर निजी क्षेत्र के बैंकों पर नहीं पड़ा.

शाखा स्तर पर दी जाने वाली सेवाओं पर पड़ा असर

स्ट्राइक के चलते ब्रांच के अंदर नकद लेन-देन और चेक क्लियरेंस, ऋण सेवाएं सहित शाखा-आधारित सेवाएं प्रभावित हुई. कार, होम, पर्सनल लोन सहित अन्य तरह की रिटेल बैंकिंग नहीं हो पायी.

ऑनलाइन बैंकिंग से कारोबारियों ने चलाया काम

बैंकों की शाखाएं बंद रहने के चलते कारोबारियों ने आइएमपीएस, एनइएफटी, यूपीआइ, आरटीजीएस, इंटरनेट और डिजिटल बैंकिंग से काम चलाया. ग्रामीण इलाकों में डिजिटल सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर आधार लिंक्ड पेमेंट सिस्टम (एइपीएस) के जरिये भी पैसे निकाले गये.

समझौतों को लागू करने की मांग

यूनियन के मुताबिक मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ के साथ हस्ताक्षरित 12वें द्विपक्षीय समझौते में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार की और से अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गयी है.

चार प्रमुख मांगें

  • सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित कर 5-डे बैंकिंग लागू करना
  • पुराने पेंशनभोगियों के लिए पेंशन अपडेशन करना
  • एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस चुनने का विकल्प देना
  • अधिकारियों के लिए लागू पीएलआइ योजना की विसंगतियां दूर करना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >