Jharkhand Bandh: असरदार रहा रांची बंद, सड़कों पर आवाजाही सामान्य
Jharkhand Bandh : बीजेपी नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में झारखंड के विभिन्न संगठनों ने झारखंड बंद का अह्वान किया था. बीजेपी, आजसू ने राज्य की विधि व्यवस्था के विरोध में रांची बुलाया था. जबकि जेएलकेएम और कुड़मी संगठनों ने झारखंड बंद का अह्वान किया था. लेकिन रांची को छोड़कर किसी अन्य जिले में बंद का प्रभाव देखने को नहीं मिला.

पिस्का मोड़ पर सड़क जाम कराते बीजेपी कार्यकर्ता
रांची बंद असरदार, बाकी जिलों में प्रभाव नहीं
गुरुवार को बीजेपी और आजसू द्वारा बुलाये गये रांची बंद असरदार रहा. सुबह से बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर बंद को सफल बनाने में लगे हुए थे. चौक चौराहों की प्रमुख दुकानों पर ताला लगा रहा. ज्यादातर जगहों पर आवागमन ठप रहा. सड़कों पर इक्के दुक्के वाहन ही चलते नजर आए. हालांकि बाकी जिलों में झारखंड बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला. आम दिनों की तरह ही सड़कों पर गाड़ियां सरपट दौड़ती नजर आईं.

रांची की सड़कों पर छाया सन्नाटा, डिसलरी पुल के बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम किया
झारखंड बंद के दौरान रांची की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है. लोगों की आवाजाही कम है. कोकर के डिसलरी पुल के पास बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम कर दिया. इससे पहले गुरुवार की सुबह 9 बजे कोकर के मुख्य चौक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. वे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे.

Jharkhand Bandh Live :रांची के ओरमांझी का ब्लॉक चौक जाम, सड़क पर उतरे बीजेपी नेता
रांची, (प्रणव कुमार): बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ओरमांझी के ब्लॉक चौक को जाम कर दिया है. बंद को आजसू, जेएलकेएम और कुड़मी विकास मोर्चा के लोगों को समर्थन हैं. वह भी बीजेपी नेताओं के साथ बंद को सफल बनाने में लगे हैं.
Jharkhand Bandh live Sanjay Seth on dharna: धरने पर बैठ केंद्रीय मंत्री संजय सेठ
रांची की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में केंद्रीय मंत्री सह सांसद संजय सेठ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिस्का मोड़ में धरने पर बैठ गये हैं.