झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, 8 को होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand Assembly Session: विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार को स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने सत्र के सुचारु संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक की. स्पीकर ने बताया कि 5 दिसंबर को सत्र की शुरुआत होगी. इसका समापन 11 दिसंबर को होगा. इस दौरान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट सत्र के दौरान पेश होगा.

Jharkhand Assembly Session: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है. पांच दिवसीय इस विधानसत्रा सत्र के दौरान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी. इस पर चर्चा भी होगी. 8 दिसंबर को सरकार 11,000 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखेगी. इसमें सबसे बड़ा आंटन मंईयां सम्मान योजना को मिलने की संभावना है.

शीत सत्र से पहले स्पीकर ने की सर्वदलीय बैठक

विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार को स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने सत्र के सुचारु संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक की. स्पीकर ने बताया कि 5 दिसंबर को सत्र की शुरुआत होगी. इसका समापन 11 दिसंबर को होगा. इस दौरान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट सत्र के दौरान पेश होगा.

बैठक में सीएम और नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य नेता हुए शामिल

स्पीकर की ओर से बुलायी गयी बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विपक्ष के नेता एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर और अन्य नेता शामिल हुए. इस अवसर पर वित्त मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्र के निर्धारित कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Assembly Session: विभागों ने वित्त विभाग को भेजे अपने प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने द्वितीय अनुपूरक बजट पर बहस के लिए आवंटित समय बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों ने वित्त विभाग को अपने-अपने प्रस्ताव भेजे हैं.

झारखंड कैबिनेट की बैठक 8 दिसंबर को

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही झारखंड कैबिनेट की भी बैठक होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने बताया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक सोमवार 8 दिसंबर 2025 को अपराह्न 2:00 बजे या विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद जो भी बाद में हो, से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

इसे भी पढ़ें

Political news : विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आठ को 11,000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार

Political news : सवालों का जवाब समय पर दें विभाग, विधेयक तीन दिन पहले भेजें : स्पीकर

Political news : सवालों का जवाब समय पर दें विभाग, विधेयक तीन दिन पहले भेजें : स्पीकर

झारखंड विधानसभा का सत्र आज से, उठ सकती है दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >