बाबूलाल मरांडी बोले- सभी वर्गों का सुझाव लेकर भाजपा बनाएगी झारखंड विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है. संकल्प पत्र के बारे में भी बात की.

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ऐसा संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा. बाबूलाल मरांडी गुरुवार को रांची में प्रेस को संबोधित कर रहे थे.

सभी वर्गों से सुझाव लेने के बाद तैयार होगा भाजपा का संकल्प पत्र

पत्रकारों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों एवं समुदायों से प्रत्यक्ष एवं डिजिटल माध्यम से पार्टी सुझाव लेगी. इसके आधार पर अपना घोषणापत्र तैयार करेगी. बाकायदा भाजपा ने इसके लिए एक फोन नंबर (WhatsApp) जारी किया है. कहा है कि लोग इस व्हाट्सऐप नंबर 6202750671 पर अपने सुझाव दे सकते हैं.

भाजपा जो कहती है वो करती है – बाबूलाल मरांडी

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी पार्टी जनाकांक्षाओं के अनुरूप संकल्पपत्र तैयार करेगी. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कहती है, वह करती है. पार्टी अपने संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने की दिशा में सार्थक पहल और प्रयास करती है. विधानसभा चुनाव में हम जो वादे करेंगे, उसे जमीन पर भी उतारेंगे.

रांची में बोले बाबूलाल मरांडी- हम जनता से झूठे वादे नहीं करते

बाबूलाल मरांडी ने सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को निशाने पर भी लिया. कहा कि हम ठगबंधन की तरह जनता से झूठे वादे नहीं करते. मरांडी ने कहा कि विधायक अनंत ओझा को भाजपा की घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया गया है. वह संकल्प पत्र तैयार करने के काम में जुटे हुए हैं.

घोषणा पत्र निर्माण समिति के 3-3 लोग एक-एक जिले में जायेंगे

बाबूला मरांडी ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में हमारी घोषणा पत्र निर्माण समिति के लोग आने वाले दिनों में झारखंड के एक-एक जिले में जाएंगे. इसके तहत प्रांतस्तरीय 3-3 नेता उन जिलों में जाकर प्रवास करेंगे. अलग-अलग समूहों, वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे. उनके सुझाव लेंगे और उसके आधार पर हमारा संकल्प पत्र तैयार होगा.

सुझाव पेटी में भी आम लोगों से सुझाव लिए जाएंगे

मरांडी ने कहा कि सभी मंडलों में घोषणा पत्र का संग्रह किया जाएगा. सुझाव पेटी में आम लोगों के भी सुझाव लिए जाएंगे. इसके लिए सुझाव पेटी की व्यवस्था की गई है. बाबूलाल मरांडी ने यह भी बताया कि किन लोगों से सुझाव लिए जाएंगे.

इन लोगों के सुझाव लिए जाएंगे

  • अनुसूचित जाति
  • अनुसूचित जनजाति
  • पिछड़ा वर्ग
  • किसान
  • महिला
  • युवा
  • खिलाड़ी
  • व्यापारी
  • व्यावसायिक संगठन
  • उद्योग समूह
  • हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राएं
  • निजी शिक्षण संस्थान
  • लोक कलाकार
  • कर्मचारी संगठन
  • सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन
  • दिव्यांग जन
  • संगठित मजदूर संगठन
  • असंगठित मजदूर संगठन
  • स्वयंसेवी संस्थाओं
  • पंचायती राज प्रतिनिधि
  • फुटपाथ विक्रेता
  • ऑनलाइन ट्रेडिंग वर्कर्स
  • ग्राम प्रधान
  • मुंडा
  • मानकी
  • पाहन
  • बैगा
  • आंगनबाड़ी सेविका
  • सहायिका
  • रसोइया
  • आम लोग

Also Read

Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी बोले, अपने मंत्री चंपाई सोरेन की जासूसी करवा रही हेमंत सोरेन सरकार

विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ेगी सरयू राय की मुश्किलें! डोरंडा थाने में दर्ज केस का कोर्ट ने लिया संज्ञान

झारखंड में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सीईओ के रवि कुमार ने बतायी वोटरों और बूथों की संख्या

Transfer-Posting News: विधानसभा चुनाव से पहले थोक में ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्ट तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >