झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता बेटी के साथ भाजपा में शामिल

Jharkhand Assembly Election 2024: सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामने के बाद डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि यही पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जमुआ के पूर्व विधायक सुकर रविदास अपनी बेटी डॉ मंजू कुमारी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. सोमवार को रांची के हरमू स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन कार्यक्रम में दोनों ने भाजपा का दामन थाम लिया.

डॉ मंजू के भाजपा में शामिल होने से मजबूत होगी पार्टी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने पार्टी का पटका पहनाकर दोनों का स्वागत किया. पिता-पुत्री को भाजपा में शामिल कराने के बाद झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व विधायक सुकर रविदास और डॉ मंजू कुमारी के हमारे साथ आने से पार्टी मजबूत होगी.

महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित पार्टी है भाजपा

सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामने के बाद डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि यही एक पार्टी है, जो महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित और समर्पित है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की करोड़ों महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहीं हैं.

पीएम मोदी के फैसलों ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया – डॉ मंजू

उन्होंने कहा कि जनधन खाता हो, शौचालय निर्माण हो, प्रधानमंत्री आवास हो या तीन तलाक की समाप्ति, सभी फैसले ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया है. कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार भी प्रदेश में महिला कल्याण के लिए समर्पित रही है. डॉ मंजू ने कहा कि देश और प्रदेश का भला भाजपा ही कर सकती है, परिवारवादी सोच की पार्टियां नहीं.

जनसंघ काल से पार्टी से जुड़े थे सुकर रविदास- बाबूलाल मरांडी

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सुकर रविदास जी जनसंघ काल से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से जुड़े रहे. वर्ष 1977 एवं वर्ष 1995 में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया. कहा कि सुकर रविदास के परिवार का भाजपा से पुराना नाता है. पिता और पुत्री दोनों का पार्टी में शामिल होना, एक प्रकार से इनकी घर वापसी है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मंजू कुमारी की योग्यता,अनुभव एवं परिश्रम का लाभ पार्टी को मिलेगा. क्षेत्र में भाजपा और मजबूत होगी.

झारखंड में नया सवेरा लाना है, विकसित झारखंड बनाना है – हिमंता

उधर, हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि झारखंड की इस भ्रष्ट सरकार को हटाने, राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए सबका साथ जरूरी है. उन्होंने कहा कि जो साथी छोड़ गए हैं, उन्हें फिर से वापस लाकर झारखंड में नया सवेरा लाना है. विकसित झारखंड बनाना है.

इन लोगों ने भी ली भाजपा की सदस्यता

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया. सदस्यता ग्रहण करने वालों में दीपक भारती, मोहन दास, कामेश्वर दास, जगदीश दास, संतोष वर्मा, मुनदेव दास, रंजीत वर्मा, कामेश्वर शर्मा, दिवाकर वर्मा, संदीप वर्मा, हिमांशु गुप्ता व अन्य शामिल हैं.

Also Read

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति ने दिया झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र

Mandu Vidhan Sabha: मांडू विधानसभा सीट से भाजपा और झामुमो के टिकट पर जीते जय प्रकाश भाई पटेल

Barkagaon Vidhan Sabha: बड़कागांव विधानसभा की जनता ने माता-पिता और बेटी तीनों को दिया सेवा का मौका

Torpa Vidhan Sabha: बीजेपी और झामुमो के आलावा तोरपा विधानसभा सीट पर कोई नहीं जीता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >