कोल्हान से BJP के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ, सरायकेला से चंपाई और घाटशिला से बाबूलाल के नाम फाइनल

भाजपा ने कोल्हान की तीन सीटें छोड़ने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है. इसके मुताबिक ईचागढ़ और जुगसलाई से आजसू के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. प्रत्याशियों के चयन, उनकी स्क्रूटनी और संबंधित विधानसभा क्षेत्र से आयी सर्वे रिपोर्ट को प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने गंभीरता से लिया है. रांची में रविवार को झारखंड की सभी 81 सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ, जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व को बंद लिफाफे में रिपोर्ट भेजी है. भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव संचालन समिति को भेजी गयी लिस्ट में कोल्हान की 14 विधानसभा की स्थिति भी लगभग साफ कर दी गयी है.

कोल्हान की तीन सीटें छोड़ेगी भाजपा

भाजपा ने झारखंड विधानसभा में आजसू और जदयू के साथ तालमेल करने का लगभग फैसला कर लिया है. आजसू और जदयू के साथ तालमेल की स्थिति में भाजपा ने कोल्हान की तीन सीटें छोड़ने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है. भाजपा चुनाव संचालन समिति से मिली जानकारी के अनुसार ईचागढ़ और जुगसलाई से आजसू, जमशेदपुर पश्चिम से जदयू चुनाव लड़ेगी और बाकी 11 सीटों पर भाजपा अपनी प्रत्याशी उतारेगी.

Also Read: Jharkhand News: नगर निगम कर्मियों के हड़ताल की वजह से नहीं हो पा रहे ये सारे जरूरी काम, जानें क्या है उनकी मांग

किस विधानसभा से किसका नाम गया है

कोल्हान की 14 सीटों में सरायकेला से चंपाई सोरेन और घाटशिला से बाबूलाल सोरेन का नाम भेजा गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का नाम खरसावां, पोटका व खिजरी से भी प्रमुखता से आया है. दिल्ली भेजी गयी लिस्ट में जमशेदपुर पूर्वी की सीट पर संभावित प्रत्याशियों में दिनेश कुमार, शिव शंकर सिंह, रामबाबू तिवारी, पोटका से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व मेनका सरदार, बहरागोड़ा से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, कुणाल षाड़ंगी व आभा महतो, घाटशिला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, मझगांव से बड़कुंवर गागराई, भूषण पाट पिंगुवा व लंकेश्वर तामसोय, मनोहरपुर से पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, शिवा बोदरा, सेवानिवृत्त डीएसपी रामेश्वर तैसुम चक्रधरपुर से पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, मालती गिलुवा व विजय मेलगांडी, चाईबासा से लक्ष्मी सुरीन, जेबी तुबिद, गीता बलमुचु, मनोज लियांगी, खरसावां से अर्जुन मुंडा या मीरा मुंडा, सोनाराम बोदरा, सरायकेला से चंपाई सोरेन, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा व विपिन पूर्ति के नाम पार्टी द्वारा कराये गये सर्वे में प्रमुखता के साथ सामने आये हैं.

झारखंड के प्रत्याशियों की लिस्ट पर भाजपा फिर करेगी विचार

केंद्रीय चुनाव संचालन समिति की बैठक जल्द होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जायेगा. रांची में आयोजित बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो भी शामिल हुए थे. प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के पहले संभावितों ने अपनी गतिविधियां विधानसभा क्षेत्र में तेज कर दी हैं. हरियाणा चुनाव में मिले परिणाम के बाद भाजपा झारखंड के प्रत्याशियों की लिस्ट पर एक बार फिर से गंभीरता से विचार करेगी.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: कांग्रेस के इस नेता ने कश्मीर में जीता चुनाव, झारखंड में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >